IND-PAK भिड़ंत हुई तो क्या करेगा पाकिस्तान? जानिए सलमान आगा ने 2026 T20 WC को लेकर क्या कहा

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत से मैच खेलने से साफ मुकर गया है.

Published by Mohammad Nematullah

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत से मैच खेलने से साफ मुकर गया है. लेकिन पाकिस्तान के इस रवैए पर सवाल खड़ा हो गया है कि अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत-पाकिस्तान का मैच होता है तो क्या होगा? सलमान आगा ने इस पर मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

गुरुवार 5 फरवरी को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा ‘भारत के खिलाफ खेलना हमारे कंट्रोल में नहीं है. यह सरकार का फैसला था. अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में भारत के खिलाफ खेलना पड़ा, तो हम पहले सरकार से सलाह लेंगे.’

यह ध्यान देने वाली बात है कि पाकिस्तान एकमात्र ऐसा देश था जिसने वेन्यू बदलने की बांग्लादेश की मांग का समर्थन किया था. बांग्लादेश जिसे T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया है, उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.

Related Post

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

पाकिस्तान ने बॉयकॉट का फैसला क्यों किया?

पाकिस्तान ने यह भी साफ कर दिया है कि उसका ध्यान सिर्फ क्रिकेट मैच खेलने पर है, बाहरी मामलों पर नहीं है. पाकिस्तान ने यह भी साफ किया है कि भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का उनका फैसला बांग्लादेश के समर्थन में लिया गया था. तय शेड्यूल के मुताबिक भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.

सूर्यकुमार यादव ने भी बयान दिया है

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खेलने से मना कर रहा है, और भारतीय टीम ने उनके खिलाफ खेलने से मना नहीं किया है. सूर्यकुमार ने साफ किया कि टीम इंडिया 12 फरवरी को अपने मैच के बाद कोलंबो के लिए रवाना होगी.

Cheapest Recharge Plan 2026: BSNL के आगे फीका पड़ा Jio, सस्ते में ले आया अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा भी दमदार

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026