Home > खेल > नहीं जीती टीम बल्कि….सूर्यकुमार ने किसको दिया विनिंग का क्रेडिट? जानकर पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

नहीं जीती टीम बल्कि….सूर्यकुमार ने किसको दिया विनिंग का क्रेडिट? जानकर पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

Suryakumar Yadav After Win Against Pakistan: पाकिस्तान टीम के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मैच के बाद उन्होंने कहा कि 'यह जीत भारत के लिए हम इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते थे.'

By: Preeti Rajput | Published: February 16, 2026 8:50:51 AM IST



Suryakumar Yadav After Win Against Pakistan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026  (ICC T20 World Cup 2026) के लीग का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदते हुए जीत हासिल की. पाकिस्तान टीम के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मैच के बाद उन्होंने कहा कि ‘यह जीत भारत के लिए हम इसी तरह का क्रिकेट खेलना चाहते थे. टॉस के दौरान जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. लेकिन शुरुआत में हमारे विकेट गिर गए थे. मगर ईशान ने अच्छी बल्लेबाजी की. 155 रनों का लक्ष्य मुकाबले और भी ज्यादा करीबी हो जाता है. लेकिन हमने 175 पार का स्कोर बनाया. रिंकू, शिवम सभी ने अच्छी बल्लेबाजी की. गेंदबाजी में भी सबने काफी अच्छा काम किया. हम अहमदाबाद पहुंचने के बाद अगले मुकाबले के बारे में विचार करेंगे. 

भारत का शानदार परदर्शन

कोलंबो में टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 175/7 रन बनाए थे. पारी का आगाज करते हुए ईशान किशन मैन ऑफ द मैच रहे हैं. जिन्होंने 40 गेंदों में 192.50 की स्ट्राइक रेट से 77 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शिवम दूबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए. बाकी के अन्य बल्लेबाज पाक गेंदबाजों के खिलाफ रनों के लिए जूझते हुए नजर आए. 

सईम अयूब ने लिए 3 विकेट

पाकिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाद सईम अयूब रहे. जिन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवर किए. इस बीच वह 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके अलावा आगा सलमान, शाहीन शाह अफरीदी और उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट लिया. 

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका सबसे बड़ा स्कोर, ईशान-शिवम की जोड़ी ने मचाया धमाल

18 ओवरों में पाकिस्तान ढेर 

भारत की तरफ से जीत के लिए पाकिस्तान को  176 रनों के लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 18 ओवरों में 114 रनों पर ढेर हो गई. ग्रीन टीम की तरफ से पांचवें क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान ने कुछ देर भारतीय गेंदबाजों का सामनाा कर पाए. उन्होंने कुछ 34 गेंदों का सामना किया और 44 रन बनाने में कामयाब रहे. 

भारत-पाक मैच से पहले टीम इंडिया को चेतावनी, हैंडशेक विवाद पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

  

Advertisement