Categories: खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से क्यों बाहर शुभमन गिल! रिपोर्ट में सामने आई असली वजह

Shubman Gill: रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को शनिवार तक टीम अनाउंसमेंट से ठीक पहले तक T20 टीम से बाहर किए जाने की जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि BCCI सिलेक्शन कमेटी ने कुछ दिन पहले ही उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला कर लिया था.

Published by Mohammad Nematullah

Shubman Gill: बाते दिन शनिवार 20 दिसंबर 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है. जब टीम का ऐलान हुआ तो सब हैरान रह गए है. इसका कारण टेस्ट और वनडे टीमों के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का टीम में न होना था. गिल जो काफी समय से T20 फॉर्मेट में उप-कप्तान थे, उन्हें आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. इससे सभी हैरान थे, खासकर हाल ही में उन पर दिखाए गए भरोसे को देखते हुए. सभी को उम्मीद थी कि वह T20 वर्ल्ड कप में उप-कप्तान होंगे. उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर भी देखा जा रहा था. हालांकि जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी ने टीम की घोषणा की, तो सब चौंक गए. 15 सदस्यीय टीम में उनका नाम नहीं था.

यूपी के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर भारी बदलाव, 31 दिसंबर से पहले ही बदल गई अवकाश की लिस्ट, यहां देखें नया कैलेंडर

अब जब टीम की घोषणा हो गई है. गिल को नहीं चुना गया है. तो हर कोई T20 वर्ल्ड कप टीम से उनके बाहर होने का कारण जानना चाहता है. कई तरह की बातें चल रही हैं, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस ने एक ठोस कारण बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को शनिवार को टीम की घोषणा से पहले तक T20 टीम से बाहर किए जाने की जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि BCCI सिलेक्शन कमेटी ने कुछ दिन पहले ही उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला कर लिया था.

Related Post

गिल को बाहर क्यों किया?

रिपोर्ट  के अनुसार T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयार की जा रही पिचों की प्रकृति ने इस फैसले में अहम भूमिका निभाई है. भारतीय टीम अपने  सभी मैच अलग-अलग मैदानों पर खेलेंगी. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा पिचें धीमी होती जाएंगी. इसका मतलब है कि पावरप्ले में बनाए गए रन मैच के नतीजे तय करने में अहम होंगे. यही मुख्य कारण था कि सिलेक्टर्स ने गिल के बजाय सैमसन, अभिषेक और ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी पर ज़्यादा भरोसा दिखाया. यहीं पर गिल अपने कॉम्पिटिटर्स से पीछे रह गए.

गिल को बाहर करने पर आधिकारिक फैसला

गिल को बाहर करने के बारे में  सिलेक्टर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘फिलहाल हम कॉम्बिनेशन पर विचार कर रहे है. जब आप 15 खिलाड़ियों को चुनते हैं, तो किसी न किसी को तो बाहर बैठना ही पड़ता है. दुर्भाग्य से वह (गिल) है. ऐसा इसलिए नहीं है कि वह अच्छे खिलाड़ी नहीं है.’

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026