Categories: खेल

एक कैच की वजह से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे Shreyas Iyer! ICU में हुए भर्ती , क्रिकेट जगत में मचा हंगामा

Shreyas Iyer:भारत के वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान पसलियों में लगी चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं.

Published by Divyanshi Singh

Shreyas Iyer:  भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे इस समय आईसीयू (ICU) में हैं. जानकारी के अनुसार, उन्हें तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी पसलियों की चोट के कारण अंदरूनी खून बहने (internal bleeding) की समस्या हुई है.

श्रेयस ने मैच के दौरान एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ते समय पीछे की ओर दौड़ लगाई थी। इसी दौरान वे अपने बाएं पसलियों के हिस्से में चोटिल हो गए। ड्रेसिंग रूम लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

अंदरूनी चोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों को जांच में अंदरूनी चोट से खून बहने के लक्षण मिले, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है.

‘सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा’

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकना ज़रूरी था.”

Related Post

ड्रेसिंग रूम में लौटने पर अय्यर के महत्वपूर्ण मापदंडों में उतार-चढ़ाव के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तुरंत कार्रवाई की.

“टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था.” सूत्र ने आगे कहा, “वह एक मज़बूत खिलाड़ी है और जल्द ही ठीक हो जाएगा.”

सूत्र ने कहा, “चूंकि आंतरिक रक्तस्राव हुआ है, इसलिए उसे ठीक होने में निश्चित रूप से अधिक समय लगेगा, और इस समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उसकी वापसी के लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय करना मुश्किल है.”

31 वर्षीय अय्यर के भारत वापस जाने के लिए फिट घोषित होने से पहले कम से कम एक हफ़्ते तक सिडनी के अस्पताल में रहने की उम्मीद है. अय्यर भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं.

41 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया ये स्टार खिलाड़ी, सदमे में फैन्स, मौत की वजह हैरान कर देगी आपको

Divyanshi Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026