Categories: खेल

Sarfaraz Khan Test Team Selection: सरफराज खान के बचाव में उतरे शशि थरूर, BCCI चयनकर्ताओं पर किया करारा वार

Shashi Tharoor on BCCI selectors: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BCCI चयनकर्ताओं पर घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सरफराज खान, रहाणे और शॉ जैसे खिलाड़ियों का उदहारण देते हुए सवाल उठाया.

Published by Sharim Ansari

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के चयनकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने एक पोस्ट में सरफराज खान का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके प्रभावशाली आंकड़ों के बावजूद, चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें जगह न देना एक तरह की नाइंसाफी है.

शशि थरूर की आलोचना

थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा कि यह वाकई हैरान करने वाला है. सरफराज खान का फर्स्ट क्लास औसत 65 से अधिक है. उन्होंने टेस्ट डेब्यू पर अर्धशतक बनाया, एक टेस्ट में 150 रन बनाए जो हम हार गए, इंग्लैंड दौरे के एकमात्र अभ्यास मैच में 92 और भारतीय टेस्ट टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक बनाया, फिर भी वह चयनकर्ताओं की योजना से बाहर हैं.

यहां देखें पोस्ट

यह भी पढ़ें: हिटमैन का जलवा बरकरार! Rohit Sharma ने बनाए सबसे ज्यादा ODI रन, 2025 में तोड़े कई रिकॉर्ड्स, विराट-गिल रह गए पीछे

Related Post

थरूर ने आगे कहा कि उन्हें अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में रन बनाते देखकर खुशी हुई. BCCI चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारे चयनकर्ता सिद्ध खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ करने और क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने में बहुत तेज़ हैं. जिन्होंने बार-बार खुद को साबित किया है, वे सम्मान के पात्र हैं. घरेलू क्रिकेट में बनाए गए रनों को महत्व दिया जाना चाहिए, वरना रणजी ट्रॉफी खेलने का क्या मतलब रह जाएगा?

थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया को लेकर बहस छिड़ी हुई है. मोहम्मद शमी ने हाल ही में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर निशाना साधा था. गौतम गंभीर पर भी हाल ही में कई प्रमुख हस्तियों ने निशाना साधा था क्योंकि उन्होंने हर्षित राणा को सभी फॉर्मैट्स में मौका दिया जबकि दूसरे काबिल खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: CSK के युवा खिलाड़ी ने गर्दा उड़ाया, तूफानी शतक से कोहराम मचाया, मार-मार के खोला धागा

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026