Categories: खेल

Shafali Verma को मिला जीत का शानदार तोहफा, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बनाया Ambassador

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाली ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अपना एम्बेसडर घोषित किया है.

Published by Sohail Rahman

Shafali Verma Ambassador: टीम इंडिया को वनडे क्रिकेट में भारत की बेटियों ने विश्व चैंपियन बनाया. इस जीत में देश के कोने-कोने से लड़कियों ने हिस्सा लिया. हरियाणा की शेफाली वर्मा ने विश्व कप फाइनल में इतिहास रच दिया और मैन ऑफ द मैच बनीं. अब शेफाली वर्मा को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें एक अहम सम्मान और जिम्मेदारी से नवाजा है. उन्हें वर्ष 2026 के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग का एम्बेसडर घोषित किया गया है.

शेफाली वर्मा को मिला बड़ा तोहफा (Shefali Verma got a big gift)

दरअसल, हरियाणा की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा अब हरियाणा में एक नई भूमिका में नजर आएंगी. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पंचकूला स्थित अपने कार्यालय में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शेफाली वर्मा ने अपने खेल के माध्यम से न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. अब वह महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियानों के जरिए प्रदेश की बेटियों को प्रेरित करने का काम भी करेंगी.

यह भी पढ़ें :- 

IPL मिनी ऑक्शन से पहले इन 9 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है DC, यहां देखें पूरी लिस्ट

फाइनल में 87 रनों की पारी (87 runs in the final)

हरियाणा महिला आयोग की इस घोषणा का मतलब आसान भाषा में समझाने में प्रयास करें तो महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा अब एक नई भूमिका में नजर आने वाली है. वह महिलाओं के लिए भी काम करेंगी. फाइनल में 87 रनों की पारी खेलने वाली शेफाली वर्मा उस समय टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बन गईं जब उन्हें अचानक टीम में शामिल किया गया. वह सेमीफाइनल में टीम इंडिया में शामिल हुईं. संयोग से शेफाली को विश्व कप की प्रारंभिक टीम में भी शामिल नहीं किया गया था, क्योंकि उन्हें खराब फॉर्म के कारण बाहर रखा गया था.

Related Post

प्रतीका रावल को चोट लगने के बाद शेफाली को टीम में मिली जगह (Shefali was included in the squad after Pratika Rawal was injured)

शेफाली ने चोट के कारण टीम इंडिया की खिलाड़ी प्रतीका रावल की जगह टीम में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने खिताबी मुकाबले में धूम मचा दी. उन्होंने 78 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए. फाइनल में उनके प्रदर्शन के आधार पर शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा, गेंद से भी शेफाली वर्मा ने कमाल किया. उन्होंने दो विकेट लेकर भारत की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया. अब महिला आयोग ने भी शेफाली को एक नई जिम्मेदारी सौंपी है.

यह भी पढ़ें :- 

KL Rahul Trade: क्या केएल राहुल बदलेंगे टीम? DC और KKR के बीच चल रहा है हाई-वोल्टेज ट्रेड ड्रामा

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026