Categories: खेल

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने ये क्या कर दिया…ऐसे कैसे मिलेगी टीम इंडिया में जगह?

Sarfaraz Khan Poor Form: सरफराज खान को द. अफ्रीका के खिलाफ दो अनाधिकारिक मैचों के लिए भारत ए टीम से बाहर रखा गया था. इसको लेकर काफी बवाल भी मचा था. उनको टीम से बाहर रखने को लेकर फैंस और विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई. लेकिन अब सरफराज ने कुछ ऐसा किया है, जिससे उनके फैस काफी ज़्यादा मायूस हो गए है.

Published by Pradeep Kumar

Sarfaraz Khan Flop Show: सरफराज खान इन दिनों इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. सरफराज खान को द.अफ्रीका के खिलाफ अनाधिकारिक सीरीज के लिए भारत की ए टीम में जगह नहीं मिली. इसके बाद काफी बवाल मच गया. इसके बाद सरफराज खान के पास मौका था अपने बल्ले से सेलेक्टर्स को करारा जवाब देने का, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में सरफराज कोई कमाल नहीं कर पाए. सिर्फ 6 गेंदों पर ही उनकी पारी पर विराम लग गया. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खिलाफ भी उन्होंने अपने चाहने वालों को मायूस किया था और वहां पर भी वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे. अगर सरफराज खान ऐसे ही मौकों को गंवाते रहे तो फिर उनके लिए टीम इंडिया में कमबैक करना काफी ज़्यादा मुश्किल हो जाएगा.

सरफराज खान ने फिर किया निराश

छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुंबई को सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने टीम को निराश किया. वो 6 गेंदों में केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उन्होंने 42 और 32 रनों की पारी खेली थी. सरफराज खान को द. अफ्रीका के खिलाफ दो अनाधिकारिक मैचों के लिए भारत ए टीम से बाहर रखा गया था. घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, उनके बाहर होने से फैंस और विशेषज्ञों के बीच बहस छिड़ गई.

हालांकि मुंबई के रणजी ट्रॉफी मैच में उनके प्रदर्शन से उन्हें कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि वो अपने मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे. इस मुकाबले में उनको छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, जो आमतौर पर उनका अपना स्थान नहीं है. दुर्भाग्य से, वो प्रभाव नहीं छोड़ सके और सस्ते में आउट हो गए. आदित्य सरवटे ने उनका विकेट लिया. ये आउट होना निराशाजनक रहा, खासकर ये देखते हुए कि सरफराज इस समय कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ICC ODI Ranking: सीरीज जीतने पर भी ऑस्ट्रेलिया को हुआ बड़ा नुकसान, नंबर-3 पर खिसके कंगारू, जानिए टीम इंडिया की रैंकिंग

Related Post

सरफराज खान के ऐसा रहा है करियर

सरफराज खान के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक के साथ 1 शतक भी जड़ा है. इस दौरान उनका औसत 37.10 का रहा है. सरफराज का बेस्ट टेस्ट स्कोर 150 रनों का है. 150 रनों की ये पारी सरफराज ने पिछले साल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली थी.

ये भी पढ़ें- Kolkata Knight Riders: IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा के जिगरी दोस्त को बनाया हेड कोच

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026