Categories: खेल

RR vs MI weather Forecast: करोड़ों फैंस को झटका! RR vs MI मुकाबले पर मंडराया संकट, बारिश बन सकती है विलेन

RR vs MI weather Forecast: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स के साथ होने जा रहा है. इस मुकाबले में बारिश के दखल से खेल बिगड़ सकता है.

Published by Preeti Rajput

RR vs MI weather Forecast: IPL 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम दोनों टीमें मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों शुरुआती मैच में जीत हासिल की है. वहीं मुंबई इंडियंस को 2 में से 1 में जीत और 1 में हार हुई है. अब MI जीत दर्ज करके पॉइंट्स बढ़ाने की पूरी कोशिश करने वाली है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मुकाबले पर बारिश का असर देखने को मिलता है. हाल ही में KKR और PBKS का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. MI और RR के मुकाबले में भी बारिश दखल दे सकती है. 

कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

गुवाहाटी में अभी बारिश हो रही है. जिसका असर मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स मैच पर भी देखने को मिल सकता है. Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे दिन यहां बादल छाए रहने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 7.30 शुरू होगा. उस दौरान भी आसमान में बादल देखने को मिल सकते हैं. रात में आंधी और तूफान आने की संभावना है. बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है. 

मैच पर पड़ेगा बारिश का असर

गुवाहाटी में कोलकाता जितनी बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन इसका असर MI vs RR मैच पर भी देखने को मिल सकता है. कुछ समय के लिए खेल रुक सकता है. अगर मौसम ज्यादा खराब रहा, तो मैच रद्द भी किया जा सकता है. हालांकि, मौसम को लेकर कोई सटीक जानकारी देना मुश्किल है.

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! प्रीपेड मीटर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें किसको मिलेगा फायदा?

कैसी रहेगी पिच?

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी हुई है. बरसापारा किक्रेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है. इस ग्राउंड पर काफी रन बनते हैं. बल्लेबाज खूब चौके और छक्के की बरसात करते हैं. बरसापारा में पहली पारी का औसतर स्कोर 160 के करीब रहा है. वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन है. 

MI vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों टीमों के बीच IPL इतिहास में कुल 31 मैच हुए हैं, जिसमें से 14 मुकाबलों में RR की जीत हुई है. मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की है. 

IPL 2026: फैंस का इंतजार होगा खत्म! क्या DC के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी; इस दिन होगा फिटनेस टेस्ट

Preeti Rajput

Recent Posts

9000mAh बैटरी और AI-पावर्ड फीचर्स के साथ, आज भारत में लॉन्च होगा OnePlus Nord 6, जानें Expected Price

OnePlus Nord 6 Launch Today: अगर आप कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं…

April 7, 2026

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आ गया नया नॉइज कैंसलेशन फीचर, बाहर की आवाज नहीं करेगी डिस्टर्ब

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप यूज करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, एक…

April 7, 2026

Bhooth Bangla Location: सालों पुराने इस किले में शूट की गई है अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, जानें इसकी खासियत

Bhooth Bangla Location: अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म भूत बंगला काफी चर्चे में बनी हुई…

April 7, 2026