Categories: खेल

Romario Shephard ने T-20I में ली अनोखी हैट्रिक, रच दिया इतिहास, वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ

BAN vs WI: रोमारियो शेफर्ड के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 मैच में हराते हुए बांग्लादेश का उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप कर दिया. रोमारियो शेफर्ड ने T-20I में अनोखी हैट्रिक ली. वो T-20I में विंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.

Published by Pradeep Kumar

Romerio Shephard Hattrick: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में कैरिबियाई टीम के तेज़ गेंदबाज़ रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. शेफर्ड के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 मैच में हराते हुए बांग्लादेश का उन्हीं के घर में क्लीन स्वीप कर दिया. रोमारियो शेफर्ड ने अपने आखिरी 2 ओवर में लगातार तीन गेंदों पर नुरुल हसन, तंजिद हसन और शोरिफुल इस्लाम को पवेलियन भेज कर हैट्रिक ली. शेफर्ड अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कमाल जेसन होल्डर ने किया था. रिमोरियो शेफर्ड के इस तूफानी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया.

बांग्लादेश ने बनाए 151 रन

सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. बांग्लादेशी ओपनर तंजीद हसन के अलावा कोई भी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया. तंजीद हसन ने 62 गेंदों पर 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 89 रन बनाए. वह आठवें विकेट के रूप में 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए. तंजीद हसन के अलावा सैफ हसन ने 22 गेदों पर 23 रन बनाए. इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

रोमारियो शेफर्ड ने कैसे ली हैट्रिक?

एक तरफ जहां वेस्टइंडीज के बाकी गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों पर हावी हो रहे थे, तो दूसरी तरफ रोमारियो शेफर्ड थोड़े महंगे साबित हो रहे थे. शेफर्ड ने अपने 2.5 ओवर यानि 17 गेंदों में बिना विकेट लिए 27 रन लुटा दिए थे. लेकिन अपने तीसरे ओवर के अंत में उन्होंने आखिरी गेंद पर नूरुल हसन को आउट कर दिया. इसके बाद शेफर्ड को पारी का आखिरी ओवर करने का मौका मिला. यहीं पर शेफर्ड ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया और इसकी शुरुआत सबसे बड़े विकेट से की. 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर रोमारिया ने तंजीद हसन की बेहतरीन पारी का अंत किया और उन्हें शतक से रोक दिया. फिर अगली ही गेंद पर उन्होंने शोरीफुल इस्लाम को एक सटीक यॉर्कर से क्लीन बोल्ड किया और इसके साथ ही हैट्रिक पूरी कर ली.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS, 2nd T-20I: मेलबर्न में टीम इंडिया का लकी चार्म भी ना आया काम, कुछ ऐसे हुआ सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी का काम…

रोमारियो की हैट्रिक की खास बात ये रही कि जैसे ही शेफर्ड ने तीसरा विकेट लिया, वो ज्यादा सेलिब्रेट करने के बजाए वापस अगली गेंद करने के लिए लौट रहे थे. मगर तभी उनके बाकी साथी पहुंचे और उन्हें इस कमाल के बारे में शेफर्ड को बताया, जिसके बाद विंडीज के पेसर को मालूम पड़ा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है. 

ये भी पढ़ें- Jemimah Rodrigues Biography: कभी क्रिकेट छोड़ने का मन बनाने वाली जेमिमा कैसे बन गई महिला क्रिकेट की जान, यहां पढ़िए उनसे जुड़ी सभी रोचक बातें

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026