Categories: खेल

Rohit Sharma And Virat Kohli: रोहित-कोहली की जोड़ी ने सिडनी में मचाया धमाल, इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे

IND vs AUS: तीसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट ने मिलकर 150 से ज़्यादा रनों की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी. इसी दौरान इन दोनों ने कुछ खास रिकॉर्ड भी बना डाले.

Published by Pradeep Kumar

Rohit Sharma and Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने सिडनी के मैदान पर अपना जलवा दिखाया और भारतीय टीम को तीसरे वनडे में जिताया. रोहित ने जहां इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ा, तो वहीं विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा. इन दोनों दिग्गज़ों ने मिलकर 150 से ज़्यादा रनों की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन देख इन दोनों के फैंस को सबसे ज्यादा राहत मिली होगी. इन दोनों ने सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की क्लास तो लगाई ही, इसके साथ ही साथ इन्होंने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए.    

रोहित-कोहली की जोड़ी पहुंची नंबर-3 पर

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय के बाद वनडे क्रिकेट में शतकीय साझेदारी की. आमतौर पर जब भी इन दोनों दिग्गज़ों ने बड़ी साझेदारी की है, ज़्यादातर मैचों में जीत भारतीय टीम की झोली में ही आई है. ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच में भी देखने को मिला. रोहित और कोहली की जोड़ी अब वनडे में सबसे ज्यादा साझेदारी के तौर पर रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें दोनों ने अब तक 101 पारियों में मिलकर बल्लेबाजी करते हुए 57.71 के औसत से 5483 रन बनाए हैं. इस दौरान इन दोनों ने जहां 19 बार शतकीय साझेदारी की है तो वहीं 17 बार अर्धशतकीय साझेदारी करने में कामयाब रहे हैं. रोहित और कोहली ने मिलकर इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ओपनिंग जोड़ी एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के अलावा श्रीलंका की तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है. वनडे में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप में रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 8227 रन मिलकर बनाए हैं.

वनडे में पार्टनरशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी

सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर – 8227 रन
महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा – 5992 रन
रोहित शर्मा और विराट कोहली – 5483 रन
तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा – 5475 रन
मार्वन अटापट्टू और सनथ जयसूर्या – 5475 रन
एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन – 5409 रन

Related Post

ये भी पढ़ें- Virat Kohli Record: विराट कोहली ने बनाया ‘महा’रिकार्ड, सचिन तेंदुलकर-कुमार संगकारा जैसे दिग्गज़ों को छोड़ा पीछे  

रोहित-विराट ने की गांगुली और सचिन की बराबरी

वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की दिग्गज जोड़ी की सबसे ज्यादा 150 प्लस रनों की पार्टनरशिप करने के मामले में बराबरी की सचिन-गांगुली ने जहां वनडे में 12 बार 150 प्लस रनों की साझेदारी की थी तो वहीं अब कोहली-रोहित भी इसके बराबर पहुंच गए हैं. रोहित और कोहली के बीच ये 19वीं शतकीय साझेदारी थी, जिसके बाद वह वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर तेंदुलकर और गांगुली की जोड़ी है जिन्होंने 26 बार शतकीय साझेदारी की है तो वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका की तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा की जोड़ी है जिन्होंने 20 बार वनडे में शतकीय साझेदारी की.

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी हो गया कमाल, एक ही दिन दो गेंदबाजों की हैट्रिक से रच गया इतिहास

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026