Categories: खेल

भारत को Asia Cup 2025 में जीताने वाले खिलाड़ी को दाऊद इब्राहिम ने दी धमकी, ईमेल में लिखी ऐसी चीज, सुन BCCI भी दंग

Rinku Singh: एशिया कप 2025 में जीत का रन बनाने वाले रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है.

Published by Divyanshi Singh

Rinku Singh: एशिया कप 2025 में जीत का रन बनाने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) को अंडरवर्ल्ड से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है.मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस बात का खुलासा किया है. क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि ये धमकी भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह को दाऊद इब्राहिम के गिरोह यानी ‘डी कंपनी’ की ओर से दी गई थी. जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह की PR टीम को इस साल फरवरी से अप्रैल तक तीन अलग-अलग धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे.

PR टीम को भेजा गया था धमकी भरा ईमेल

बता दें कि ये धमकी भरे संदेश सिधे भारतीय बल्लेबाज को नहीं बल्कि उनके PR टीम को भेजी गई थी. क्राइम ब्रांच ने बताया कि यह मामला किसी बड़े रैकेट से जुड़ा है, क्योंकि जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे. बता दें कि जीशान सिद्दीकी को उनके पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली थी.

इस मामले में इंटरपोल की मदद से आरोपी मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद को त्रिनिदाद एंड टोबैगो से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जीशान को ये धमकी भरे ईमेल 19 से 21 अप्रैल के बीच मिले थे, जिनमें फिरौती न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी.

Related Post

सांसद प्रिया सरोज से हो रही है शादी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं. रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह सिलेंडर डिलीवरी बॉय का काम करते थे. काफी संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद रिंकू सिंह आईपीएल और फिर भारतीय टीम में जगह बनाई. वहीं रिंकू सिंह की सगाई जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज से हुई है.

बता दें कि 2017 में रिंकू सिंह ने 2017 में IPL में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना पहला IPL किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला लेकिन उन्हे ज़्यादा मौके नहीं मिला. 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हे खरीदा. तब से वो केकेआर टीम का हिस्सा हैं. साल 2023 रिंकू सिंह के लिए टर्निंग पॉइंट रहा जब उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई, जिससे वे रातोंरात स्टार बन गए. इस यादगार प्रदर्शन के बाद केकेआर ने उन्हें 2025 आईपीएल के लिए ₹13 करोड़ में रिटेन किया. जो पहले उनकी कमाई ₹55 लाख से ज़्यादा थी.

Highest-Paid Sportsman: यह कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रोनाल्डो बने सबसे अमीर फुटबॉलर, संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026