Categories: खेल

भूल गए पाकिस्तान का खूनी खेल? एशिया कप मे एक-दूसरे से भिड़ेंगे IND- PAK, भारत सरकार ने दे दी मंजूरी

Pakistan Will Come To India For Asia Cup: भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं इसके बावजूद पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप के लिए भारत आने वाली है। और भारत को इससे कोई अप्पति नहीं है।

Published by

Pakistan Will Come To India For Asia Cup: भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण रिश्ते किसी से छुपे नहीं हैं इसके बावजूद पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप के लिए भारत आने वाली है। और भारत को इससे कोई अप्पति नहीं है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम को भारत आने की अनुमति दे दी है। इस बार एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में किया जाएगा। एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होकर 7 सितंबर तक खेला जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय तीनों ने पाकिस्तान टीम को भारत आने की अनुमति दे दी है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए वीजा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए थे। जिसके बाद पाकिस्तान टीम के हिस्सा लेने पर संदेह जताया गया था। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार ने नरमी दिखाई है।

‘मल्टी-नेशन इवेंट्स में खेलने के से कोई आपत्ति नहीं’

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, “हम किसी भी टीम के भारत में मल्टी-नेशन इवेंट्स में खेलने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन द्विपक्षीय सीरीज अलग होती हैं। एशिया कप और जूनियर विश्व कप के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आएगी, क्योंकि अन्य टीमें भी आ रही हैं। संबंधित मंत्रालयों से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। भारत को ओलंपिक चार्टर का पालन करना होगा। हम किसी एक देश को भाग लेने से नहीं रोक सकते।”

Related Post

Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़े अंग्रेज, शतक से चूके पर किया ये बड़ा कारनामा, जानकर हो जाएंगे हैरान

अगर भारत पाकिस्तान को अनुमति नहीं देता तो उस पर प्रतिबंध लग जाता

भारत सरकार का यह फैसला राजनीति और खेल को अलग रखने के साथ-साथ ओलंपिक चार्टर के नियमों का पालन करने के प्रयासों का हिस्सा है, जो भाग लेने वाले देशों के बीच समावेशिता और सद्भाव की बात करता है, चाहे उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो। आपको बता दें कि अगर भारत पाकिस्तान की टीम को दो हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोकता तो उसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से प्रतिबंध का सामना करना पड़ता।

IND Vs ENG: Shubman Gill ने इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, 93 सालों में ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान

Published by

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026