Categories: खेल

Mohammad Shami का सेलेक्शन ना होने पर जमकर बरसे बचपन के कोच, अजीत अगरकर की सेलेक्शन कमेटी की लगाई तगड़ी क्लास

Mohammmad Shami: मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की ओर से अपना पिछला टेस्ट मैच लगभग ढाई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला था. तब से ही वह टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे हैं

Published by Pradeep Kumar

Mohammad Shami: द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ और उसमें मोहम्मद शमी का सेलेक्शन नहीं हुआ. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी ने मोहम्मद शमी के हालिया रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ करते हुए उनका चयन नहीं किया. जबकि शमी ने रणजी ट्रॉफी के 3 मैचों में 15 विकेट चटकाकर अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों साबित कर दिए हैं. ऐसे में अब शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए सेलेक्शन कमेटी को आड़े हाथों लिया है.

बदरुद्दीन ने कहा कि, ‘चयनकर्ताओं को फिटनेस का बहाना बनाना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि बीसीसीआई जानबूझकर शमी को नज़रअंदाज़ कर रहा है’. उन्होंने आगे कहा कि, ‘गुजरात के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में वापसी की उम्मीद थी. लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें मौका ही नहीं दिया’. इसी पर आगे बात करते हुए शमी के कोच ने कहा कि, ‘मेरा विचार सीधा है, वे उसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, यह साफ़ है. मुझे और कोई वजह समझ नहीं आती. वह अनफिट नहीं है, जब कोई खिलाड़ी टेस्ट मैच खेल रहा हो, वो 15 विकेट ले रहा हो, तो वह कहीं से भी अनफिट नहीं लगता. मुझे नहीं लगता कि वह अनफिट है.’ 

बदरुद्दीन ने आगे कहा कि, ‘चयनकर्ता बस उसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह तो वही बता सकते हैं, लेकिन मुझे सचमुच लगा था कि उसे इस सीरीज़ के लिए चुना जाएगा, क्योंकि यह भारत में है और वैसे भी केवल दो तेज़ गेंदबाज़ ही खेलेंगे. फिर भी, उसे टीम में होना चाहिए था. इससे बुमराह का कार्यभार कम होता,क्योंकि बुमराह लगातार साढ़े तीन टेस्ट नहीं खेल सकते. मुझे लगता है कि उन्हें शमी को रोटेशन के लिए रखना चाहिए था.’

ये भी पढ़ें- Mohammad Shami के साथ क्यों बार-बार हो रही है ज़्यादती? कौन है वो जो शमी से निकाल रहा अपनी खुन्नस?

शमी ने साल 2023 में खेला था आखिरी टेस्ट

Related Post

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की ओर से अपना पिछला टेस्ट मैच लगभग ढाई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला था. तब से ही वह टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे हैं. वैसे तो शमी इस साल टीम इंडिया के लिए ODI और T20I मैच खेल चुके हैं, लेकिन उसको भी 8 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए नज़र आए थे. उसके बाद से ही कभी चोट की वजह से तो कभी अन्य कारणों से उनका सेलेक्शन नहीं हो रहा है. ऐसे माना जा रहा था कि द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तो उन्हें पक्का मौका मिलेगा, लेकिन सेलेक्टर्स ने यहां भी ना सिर्फ शमी का बल्कि उनके फैंस का दिल एक बार फिर से तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें-Hardik Pandya की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, क्या द.अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में होगी वापसी? VIDEO

Pradeep Kumar

Recent Posts

परशुराम जयंती पर हथियारों का प्रदर्शन, युवकों ने लहराईं तलवार-फरसे; तस्वीरें वायरल

Uttar Pradesh: बलिया जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

April 20, 2026

Amethi Road Accident: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, डंपर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

Amethi Road Accident: अमेठी में तेज रफ्तार डंपर और बाइक की टक्कर में एक युवक…

April 20, 2026

Mathura News : 25 साल बाद बनी 3 किमी सड़क, 24 घंटे में उखड़ी; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Mathura News : मथुरा के राया ब्लॉक के ग्राम केहरी घड़ी बंबे से सहसु नगला…

April 20, 2026

Jabalpur Accident: शादी की खुशियां मातम में बदली, कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत

Jabalpur Accident: जबलपुर के टेमर भीटा में बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकले रवि पटेल…

April 20, 2026