Categories: खेल

ऋषभ पंत के खिलाफ इंग्लैड ने खेला ‘गंदा खेल’, पूरी इंग्लैंड टीम ने ताक पर रखी खेल भावना! हरकत जानकर फैंस का खौल उठेगा खून

Rishabh Pant Injury: मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान और गेंदबाज़ों की हरकत देखकर हर भारतीय नाराज होगा। जोफ्रा आर्चर ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर पहले से ही चोटिल भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को और ज़्यादा चोटिल करने की कोशिश की।

Published by

Rishabh Pant Injury: मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान और गेंदबाज़ों की हरकत देखकर हर भारतीय नाराज होगा। जोफ्रा आर्चर ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर पहले से ही चोटिल भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को और ज़्यादा चोटिल करने की कोशिश की। ऐसे में अब सवाल उठता है कि अब कहाँ गए पूर्व अंग्रेज़ खिलाड़ी और उनकी खेल भावना कहाँ चली गई? अब कोई बयान क्यों नहीं दे रहा?

ऋषभ पंत पहले दिन गंभीर रूप से घायल

भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद ऋषभ पंत के पैर में ज़ोर से लगी। उनके पैर में सूजन आ गई थी और खून भी बह रहा था। पहले दिन 37 रन बनाकर पंत रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद जब पंत की स्कैन रिपोर्ट आई, तो पता चला कि उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर है। ऐसा लग रहा था कि ऋषभ अगले दिन बल्लेबाज़ी करने नहीं आएंगे।

लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। ऋषभ पंत चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी करने उतरे। भले ही वह लंगड़ा रहे थे। फिर भी वह खेलने उतरे। उनकी मानसिकता, उनके जज्बे को सभी ने सलाम किया।

फिर इंग्लैंड ने खेला गंदा खेल

ऋषभ पंत किसी तरह बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन, उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर था जिसकी वजह से वह लंगड़ा रहे थे और खेलने में भी दिक्कत हो रही थी। हालाँकि, इंग्लिश टीम ने पंत की चोट पर कोई रहम नहीं दिखाया, बल्कि गंदा खेल खेलना शुरू कर दिया। ऋषभ पंत का पैर पहले से ही काफी गंभीर रूप से घायल था। अगर गेंद दोबारा उसी पैर पर लगती, तो वह और भी ज़्यादा घायल हो जाते। चोट और भी गंभीर हो जाती। करियर भी दांव पर लग सकता था।

Related Post

क्रिकेट टिप्स देने के बहाने  रेप करता था RCB का ये स्टार खिलाड़ी, लगा नबालिग लड़की के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप, क्रिकेट जगत…

लेकिन, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर बार-बार ऋषभ पंत को यॉर्कर फेंक रहे थे। इससे उनके इरादे साफ़ ज़ाहिर हो गए कि वे पंत के उसी घायल पैर पर फिर से गेंद मारकर उन्हें और ज़्यादा घायल करना चाहते थे। अब इससे बुरा और क्या हो सकता था? हालाँकि, पंत ने बहुत समझदारी से बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को उनके नापाक इरादों में कामयाब नहीं होने दिया। पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। 54 रन बनाकर पंत फिर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

IND VS ENG 4TH Test: लगड़ाते हुए ऋषभ पंत ने धराशायी कर दिए बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड, बन गए नंबर-1, भारतीय खिलाड़ी का जज्बा देख अंग्रेज भी…

Recent Posts

PSL 2026: ऐसा क्या हुआ जो डेविड वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही लगा दी पाकिस्तान खिलाड़ियों की क्लास, जानें पूरा मामला

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर…

March 26, 2026

PAN Card Correction:  क्या आपका पेन कार्ड भी खतरे में है? 1 अप्रैल से बदलने वाला है नियम, जान लें नया अपडेट

PAN Card Correction : एक अप्रैल से पेन कार्ड और आधार में नाम का एक जैसा…

March 26, 2026

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को बस में आग…

March 26, 2026