Categories: खेल

Karun Nair Ranji Trophy 2025: करुण नायर का धमाका, गोवा के खिलाफ ठोका शतक, टीम इंडिया की दहलीज़ पर फिर दस्तक?

Karun Nair Ajit Agarkar Statement: कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज़ करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 174 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर उनकी ओर गया.

Published by Sharim Ansari

Karun Nair Karnataka vs Goa: कर्नाटक 2025-26 रणजी ट्रॉफी का अपना दूसरा मैच गोवा के खिलाफ खेल रहा है. शिमोगा के KSCA नवुले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में करुण नायर ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कर्नाटक की पहली पारी में नाबाद शतक जड़ा. उन्होंने 267 गेंदों पर 174* रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे. यह करुण के फर्स्ट क्लास करियर का 25वां शतक था.

करुण नायर ने मैच के पहले दिन (25 अक्टूबर) अपना शतक पूरा किया. दूसरे दिन वह दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन विद्वथ कावेरेप्पा रन आउट हो गए, जिससे कर्नाटक की पारी समाप्त हो गई. कर्नाटक पहली पारी में 371 रन पर ऑलआउट हो गया. करुण ने इससे पहले सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में 73 रन बनाए थे.

करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था. इससे पहले, वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे. करुण ने 8 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, लेकिन उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन कुछ खास प्रभावशाली नहीं रहा. विराट कोहली के संन्यास के बाद उन्हें टेस्ट मैचों में तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिला, लेकिन वे इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए. उन्होंने 4 मैचों में 25.62 की औसत से 205 रन बनाए. कुछ पारियों में उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए.

यह भी पढ़ें: Boom Boom आफरीदी के छक्के के रिकॉर्ड की लगने वाली है लंका, रोहित शर्मा के इतने सिक्स लगाते ही सब भूल जाएंगे पाक क्रिकेटर का…

Related Post

क्या फिर मिलेगा टीम इंडिया में चांस ?

गोवा के खिलाफ उनकी पारी दर्शाती है कि वह अभी भी पूरी तरह तैयार हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं. करुण नायर को South Africa A के खिलाफ 2 चार दिवसीय मैचों के लिए India A टीम में भी शामिल नहीं किया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि सेलेक्शन कमिटी फिलहाल उनकी जगह अन्य खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है.

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने करुण नायर के बारे में कहा था कि हमें इंग्लैंड में करुण नायर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. यह सिर्फ एक पारी की बात नहीं है. देवदत्त पडिक्कल हमें और विकल्प देते हैं. हम हर खिलाड़ी को 15-20 मौके देना चाहते हैं, लेकिन यह हमेशा इतना आसान नहीं होता. करुण की पारी उनके दृढ़ संकल्प, अनुभव और वापसी की चाहत को दर्शाती है. हालांकि चयनकर्ता फिलहाल उनके पक्ष में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन उनके लिए एक बार फिर टीम इंडिया के दरवाजे खोल सकता है.

यह भी पढ़ें: David Warne Viral Post: विराट-रोहित छोड़ो, गिल और गंभीर का 2027 वर्ल्ड कप तक रहना मुश्किल; डेविड वॉर्नर का हैरान करने वाला पोस्ट वायरल

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026