IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती हैं. चलिए जानते हैं कि आईपीएल में चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा सैलरी कौन-सी फ्रेंचाइजी देती है.

Published by Shubahm Srivastava

IPL Cheerleaders Salary: IPL सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का भी बड़ा मंच है, जहां चीयरलीडर्स का अहम रोल होता है. हर चौके, छक्के और विकेट पर उनका डांस मैच के रोमांच को बढ़ा देता है. हालांकि, उनकी सैलरी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी टीमों की चीयरलीडर्स को एक जैसी सैलरी नहीं मिलती. अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती हैं. चलिए जानते हैं कि आईपीएल में चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा सैलरी कौन-सी फ्रेंचाइजी देती है.

कौन सी फ्रेंचाइजी देती है सबसे ज्यादा पैसा?

आईपीएल टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी चीयरलीडर्स को सबसे ज्यादा सैलरी देने के लिए जानी जाती है. उन्हें प्रति मैच लगभग 24,000 से 25,000 रुपये तक मिलते हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमें करीब 20,000 रुपये देती हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लगभग 17,000 रुपये प्रति मैच मिलते हैं. इसके अलावा पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमें 12,000 से 15,000 रुपये के बीच भुगतान करती हैं.

बोनस और एक्स्ट्रा कमाई के मौके

चीयरलीडर्स की कमाई सिर्फ मैच फीस तक सीमित नहीं होती. अगर उनकी टीम जीतती है, तो उन्हें करीब 3,000 रुपये तक का बोनस भी मिलता है. इसके अलावा स्पॉन्सर इवेंट्स, कॉर्पोरेट पार्टियों और प्रमोशनल शूट्स में हिस्सा लेकर वे अतिरिक्त कमाई कर सकती हैं. ऐसे इवेंट्स के लिए उन्हें प्रति सेशन 5,000 से 12,000 रुपये तक मिलते हैं. विदेशी चीयरलीडर्स के लिए फ्रेंचाइजी फ्लाइट टिकट, 5-स्टार होटल में ठहरने और खाने-पीने का पूरा खर्च भी उठाती हैं.

Related Post

IPL 2026 टीमों में बदलाव

आईपीएल 2026 (Indian Premier League) सीजन से पहले कई टीमों में बदलाव देखने को मिले हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि चोट के कारण हर्षित राणा टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह नवदीप सैनी को शामिल किया गया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने पृथ्वीराज यर्रा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को टीम में मौका दिया है.

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को भी झटका लगा है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को एनओसी देने से मना कर दिया है. इससे पहले जोश हेजलवुड भी चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी और कमजोर हो सकती है.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026