Categories: खेल

IPL Southerb Derby: इन-फॉर्म RCB के सामने उतरेगी CSK, देखें हेड-टू-हेड में कौन आगे?

IPL 2026 RCB Vs CSK: आज RCB और CSK के बीच 5 अप्रैल को बेंगलुरु में मुकाबला होगा. RCB अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी, जबकि CSK सीजन में पहली जीत की तलाश में है. आइए जानते हैं कि हेड-टू-हेड में कौन आगे है.

Published by sanskritij jaipuria

IPL 2026 RCB Vs CSK: भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. ये मुकाबला 5 अप्रैल को M Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत की तलाश में इस मुकाबले में उतरेंगी.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है. इस समय वो IPL में सबसे नीचे हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की और पांचवें स्थान पर हैं. अब उनकी कोशिश होगी कि इस मुकाबले में जीत दर्ज करके और ऊपर की पोजीशन हासिल की जा सके.

RCB vs CSK: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इतिहास की बात करें तो RCB और CSK ने अब तक IPL में 36 बार आमने-सामने खेला है. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में CSK आगे हैं. उन्होंने 22 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने 13 में जीत हासिल की है. 1 मैच बिना नतीजे के रहा.

टीम के खिलाड़ी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

कप्तान: रजत पाटीदार
मेन खिलाड़ी: विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, फिल सॉल्ट, जिथेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जेकब बेतहेल. अन्य खिलाड़ी: जोश हेजलवुड, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जेकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

Related Post

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
मुख्य खिलाड़ी: एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, शिवम दूबे, डेवॉल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस, खलील अहमद, नोइर अहमद. अन्य खिलाड़ी: अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज़ खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फोल्क्स.

RCB और CSK के बीच ये मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है. इस बार भी दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है. CSK अपनी पहली जीत की तलाश में होगी, जबकि RCB लगातार जीत के साथ अंकतालिका में और ऊपर जाना चाहेगी.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026