Categories: खेल

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. यहां जानें इस मुकाबले से जुड़ी पूरी जानकारी

Published by Preeti Rajput

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का पहला मैच काफी शानदार और रोमांच से भरपूर रहा है. शनिवार को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच से IPL रे 19वें सीजन की शुरूआत हुई. आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. मुंबई और केकेआर की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ने वाली है. इस मैच में दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.  मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाला है. शाम सात बजे मैच का टॉस होगा और साढ़े सात बजे से मैच की शुरुआत होगी. 

इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर आज दर्शकों की खास नजर रहने वाली है. वहीं केकेआर की बात करें, तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्या रहाणे पर नजर रहेगी. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या है, वहीं केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथ में सौंपी गई है. 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए बेहद खराब मानी जाती है. इस पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज किया जा सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. दोनों टीमों के हाई स्कोर की संभावना है. 

मैच प्रिडिक्शन जानें यहां

इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. मुकाबला 50-50 का रहने वाला है. ऐसे में जो टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के सबसे अधिक चांस है. केकेआर का बैटिंग अटैक काफी बेहतर है. लेकिन गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है. वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों काफी जबरदस्त है. 

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

Related Post

संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट. 

इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे

कोलकाता नाइट राइडर्स – फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक. 

इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी 

हवाई सुरक्षा पर खतरा? 377 विमानों में पाई गई तकनीकी खराबी; संसद की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Preeti Rajput

Recent Posts

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026

IAS Resignation Rules: IAS बनना ही नहीं, नौकरी छोड़ना भी है सबसे मुश्किल! जानें क्या कहते हैं नियम?

IAS Resignation Rules: आईएएस के पद को देश में काफी प्रतिष्ठित पद माना जाता है.…

March 29, 2026