Categories: खेल

IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा ये तूफानी खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस ने ठुकराया बड़ा ऑफर!

IPL 2026 से पहले CSK की टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल IPL 2026 से पहले येलो आर्मी ने गुजरात टाइटंस से एक खास खिलाड़ी को ट्रेड करने की इच्छा ज़ाहिर की थी, लेकिन गुजरात की टीम ने चेन्नई के इस ऑफर को ठुकरा दिया.

Published by Pradeep Kumar

CHENNAI SUPER KINGS: IPL 2026 से पहले CSK की टीम को बड़ा झटका लगा है. पांच-पांच की बार की चैंपियन चेन्नई को ये झटका दिया है गुजरात टाइटंस की टीम ने. IPL 2026 से पहले येलो आर्मी ने गुजरात टाइटंस से एक खास खिलाड़ी को ट्रेड करने की इच्छा ज़ाहिर की थी, लेकिन गुजरात की टीम ने चेन्नई के इस ऑफर को ठुकरा दिया और पांच-पांच बार की चैंपियन टीम को बड़ा झटका दे दिया. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर कौन है वो खिलाड़ी जिसे CSK की टीम अपने खेमे में शामिल करना चाहती थी?

CSK को गुजरात ने दिया बड़ा झटका    

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वॉशिंगटन सुंदर को IPL 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब उनका ये प्रयास असफल हो गया है. क्योंकि गुजरात टाइटंस ने इस ट्रेड ऑफर को ठुकरा दिया है. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात ने सुंदर के लिए आए चेन्नई के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और सुंदर को ट्रेड करने से साफतौर पर इंकार कर दिया है. रिपोर्ट बताती है कि CSK का यह कदम ऐसे समय आया है जब टीम रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन के बीच होने वाले हाई-प्रोफाइल स्वैप डील को लगभग पूरा करने के करीब है. रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट और जडेजा के संभावित ट्रांसफर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को एक स्पिन ऑलराउंडर की जरुरत होगी, जो बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करे और टीम की जीत में अहम किरदार निभाए, 

कहीं नहीं जाएगा ये खिलाड़ी!

गुजरात टाइटंस ने साफ कर दिया है कि वे सुंदर को अपनी भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा मानते हैं. फ्रेंचाइज़ी ने IPL 2025 से पहले सुंदर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें सिर्फ 6 मैचों में इस्तेमाल किया, लेकिन तब से उनकी वैल्यू काफी बढ़ गई है. पिछले एक साल में सुंदर ने भारत के ऑल-फॉर्मेट क्रिकेटर के रूप में खुद को साबित किया है. उनकी ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज़ में दिखी पावर-हिटिंग ने उनकी वैल्यू को काफी ज़्यादा बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Royals Next Captain: CSK में गए संजू सैमसन, कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का अगला कप्तान?

Related Post

अब क्या करेगी CSK?

वॉशिंगटन सुंदर का ट्रेड असफल होने के बाद CSK के सामने अब एक नई तरह की दिक्कत खड़ी हो गई है.  IPL इतिहास में चेन्नई ने हमेशा अपनी टीम को स्पिनर्स के इर्द-गिर्द बनाया है, जैसे मुरलीधरन, आर अश्विन, शादाब जकाती, रविंद्र जडेजा, इमरान ताहिर और हरभजन सिंह. लेकिन अब अश्विन रिटायरमेंट ले चुके हैं और जडेजा का ट्रेड भी संजू सैमसन के साथ हो सकता है. ऐसे में अब फ्रेंचाइज़ी को IPL 2026 ऑक्शन में इस अहम स्पिन स्लॉट को भरने के लिए नए ऑप्शंस की तलाश करनी होगी.

ये भी पढ़ें- Sanju Samson vs Ravindra Jadeja: CSK को ये डील कराएगी मोटा फायदा या पहुंचाएगी बड़ा नुकसान? जानिए इस ट्रेड से जुड़ी पूरी जानकारी

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026