Categories: खेल

IND vs SA: भारत-द.अफ्रीका के बीच टेस्ट फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी? क्या अब बदलेगा 15 साल पुराना रिकॉर्ड?

India vs South Africa: भारतीय टीम का अगला मिशन है द.अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना. इस सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि आखिर कैसा है द.अफ्रीका टीम का भारत में रिकॉर्ड?

Published by Pradeep Kumar

India vs South Africa Head To Head Record: भारत और द.अफ्रीका के बीच अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से कोलकाता में होगी. भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी तो वहीं द.अफ्रीकी टीम की कमान टेम्बा बावुमा संभालेंगे. भारतीय टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से कैरिबियाई टीम को धूल चटाई थी. वहीं द.अफ्रीकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवाया था. हालांकि द.अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा विजेता है, वहीं टीम इंडिया को उसके घर मे हराना कभी भी आसान नहीं रहा है. ऐसे में इस सीरीज में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. 

भारत में कैसा है द. अफ्रीका का रिकॉर्ड?

भारतीय टीम को उसको घर में हराना आसान नहीं होगा. क्योंकि भारत के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, के एल राहुल , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मौजूदा हैं जो किसी भी समय अपने दमदार प्रदर्शन से मैच का पासा पलट सकते हैं. भारत की समजमीं पर द.अफ्रीकी टीम के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो, प्रोटियाज का रिकॉर्ड भारत में काफी खराब रहा है. द.अफ्रीका ने भारत में अभी तक 19 मैच खेले हैं और इन 19 मुकाबले में से सिर्फ 5 में जीत मिली है को वहीं 11 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 3 मुकाबले में ड्रॉ भी रहे हैं.   

द.अफ्रीकी टीम का भारत में टेस्ट रिकॉर्ड
मैच- 19
जीते- 05
हारे- 11
ड्रॉ- 03

ये भी पढ़ें-Rajasthan Royals Next Captain: CSK में गए संजू सैमसन, कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का अगला कप्तान?

Related Post

2010 में जीता आखिरी टेस्ट

द. अफ्रीका की टीम ने भारत में जो आखिरी टेस्ट मैच जीता था वो साल 2010 में जीता था. वो मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला गया था. द.अफ्रीकी टीम ने उस रोमांचक मैच में सिर्फ 6 रनों से जीत दर्ज़ की थी. उसके बाद से अब 15 साल हो गए हैं और द.अफ्रीका की टीम भारत से भारत में एक अदद टेस्ट मैच तक नहीं जीत पाई है. ऐसे में अब द.अफ्रीकी टीम भारत की धरती पर अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के ईरादे से आएगी.   

ये भी पढ़ें- Sanju Samson vs Ravindra Jadeja: CSK को ये डील कराएगी मोटा फायदा या पहुंचाएगी बड़ा नुकसान? जानिए इस ट्रेड से जुड़ी पूरी जानकारी 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जान सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026