Categories: खेल

IND vs PAK: रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी आई काम, भारत ने किया पाकिस्तान का काम तमाम

Hong Kong Sixes Tournament 2025: इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए. भारत के लिए रॉबिन उथप्पा और दिनेश कार्तिक ने दमदार पारियां खेली.

Published by Pradeep Kumar

Hong Kong Sixes Tournament 2025: हांगकांग सिक्सर्स टूर्नामेंट 2025 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 2 रनों से मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज़ की. इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम को इस मैच को जीतने के लिए 87 रन लक्ष्य मिला. भारत की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. तो वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली.

87 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे, लेकिन तभी तेज़ बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा. अंत में बारिश ज़्यादा तेज़ हो गई और डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से भारत ने 2 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया. बारिश आने से पहले पाकिस्तान ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे. लेकिन तभी मैच में तेज़ बारिश आ गई और मैच को रोकना पड़ा. जब बारिश की वजह से मैच रुका तो पाकिस्तान को 3 ओवर यानि की 18 गेंदों में 48 रनों की जरुरत थी. लेकिन उसके बाद बारिश और तेज़ हो गई और मैच आगे नहीं बढ़ सका.

पाकिस्तान को मिली पहली हार

इस टूर्नामेंट मे ये पाकिस्तान का दूसरा मैच था. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने कुवैत के खिलाफ मुकाबला खेला था. उस मैच में पाकिस्तान ने कुवैत को रोमांचक मुकाबले में मात दी. कुवैत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर दी. कुवैत ने 5 ओवर में 123 रन कूट दिए, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने ये मैच जीत लिया. आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को ये जीत नसीब हुई. पाकिस्तान की टीम ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 124 रन का स्कोर चेज़ कर दिखाया. पाकिस्तानी टीम की जीत के हीरो रहे कप्तान अब्बास अफरीदी रहे, जिन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में नॉटआउट 55 रन कूट दिए. इस खिलाड़ी ने 6 गेंदों में 6 छक्के भी जड़े. अब्बास अफरीदी ने 458 के स्ट्राइक रेट से 8 छक्के तो मारे ही इसके अलावा उन्होंने एक चौका भी लगाया.

ये भी पढ़ें-‘पहले शतक, फिर जवाब’ जब रवि शास्त्री ने सचिन तेंदुलकर को स्लेजिंग से रोका !

Related Post

कैसा रहा है टूर्नामेंट का इतिहास?

भारत ने यह टूर्नामेंट सिर्फ एक बार, 2005 में जीता था. वहीं पाकिस्तान पिछले साल फाइनल में श्रीलंका से हारकर उपविजेता रहा था. इतिहास में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है. उन्होंने 5 बार खिताब जीता है. इस बार भी पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में कुवैत को रोमांचक रन-चेज़ में हराया, और शानदार शुरुआत की है. 

ये भी पढ़ें- Hong Kong Sixes Tournament: पाकिस्तान की हैरतअंगेज जीत, 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर इस सुपरस्टार ने जिताया मैच

Pradeep Kumar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026