Categories: खेल

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI चाहता है. वो चाहता है की कुछ भी किस्मत पर न छोड़ा जाए इसलिए मैच के लिए कुछ कदम उठाए हैं. आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

India VS New Zealand: भारतीय टीम के एक अहम सपोर्ट स्टाफ सदस्य हर उस मैदान पर भगवान का आशीर्वाद लेने जाते रहे हैं, जहां टीम ने मैच खेला है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी ये सुनिश्चित करना चाहता है कि टीम इंडिया को तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का पूरा मौका मिले. इसी वजह से कोई भी चीज किस्मत पर नहीं छोड़ी जा रही है. सेमीफाइनल से पहले मुंबई में भारतीय टीम ने अपना अभ्यास सेशन 45 मिनट देर से शुरू किया. ऐसा चंद्र ग्रहण के संभावित अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किया गया था.

इतना ही नहीं, अहमदाबाद में फाइनल से पहले टीम का होटल भी बदल दिया गया है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि पिछले दो बड़े मैचों में उसी पुराने होटल में ठहरने के दौरान भारत को हार मिली थी- एक 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल और दूसरा इस साल सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला. ऐसे में टीम प्रबंधन चाहता है कि इस बार किस्मत भी टीम इंडिया का साथ दे.

फाइनल में किस पिच पर खेलेगा भारत?

फाइनल मैच में किस तरह की पिच होगी, ये अभी तय नहीं किया गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन तरह की पिचें मौजूद हैं – लाल मिट्टी, काली मिट्टी और दोनों का मिश्रण. दो हफ्ते पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को काली मिट्टी की पिच पर हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए संभावना है कि टीम मैनेजमेंट फाइनल के लिए लाल मिट्टी की पिच चुनना चाहे.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी लाल मिट्टी की पिचें ही होती हैं और वहां भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. यही कारण है कि टीम उसी तरह की पिच को प्राथमिकता दे सकती है.

अभी पिच तय न होने का संकेत इस बात से भी मिला कि ब्रॉडकास्टर्स ने अभी तक किसी भी पिच पर स्टंप कैमरा नहीं लगाया है. इस बीच स्थानीय क्यूरेटर और बीसीसीआई के सीईओ हेमंग अमीन एक खास पिच का निरीक्षण करते भी नजर आए. बाद में उसी पिच को कवर कर दिया गया और उसके आसपास की चार पिचों को भी घेर दिया गया.

Related Post

फाइनल से पहले होगा शानदार म्यूजिकल शो

फाइनल मुकाबले से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग एक लाख लोगों के लिए भव्य संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्यूर्टो रिको के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर रिकी मार्टिन, ‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक और बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सुखविंदर सिंह प्रस्तुति देंगे.

टॉस से पहले होने वाले इस कार्यक्रम में दर्शकों को रिकी मार्टिन के मशहूर गाने “Un Dos Tres (Maria)” पर झूमने का मौका मिल सकता है.

फैंस के लिए स्पेशल ट्रेन

फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं. इस भारी मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

इससे फैंस को मैच के दिन आरामदायक और सस्ता सफर मिल सकेगा. दरअसल, अहमदाबाद के लिए हवाई किराए पहले ही काफी बढ़ चुके हैं, इसलिए ये ट्रेन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026