Categories: खेल

Rishabh Pant: भारत के अगले कप्तान बनेंगे पंत? चौथे टेस्ट के बीच कोच का आया बड़ा बयान

Rishabh Pant Captain: पहले दिन पंत के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। बाद में पता चला कि उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है। इस दौरान, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने भी पंत की बहादुरी की तारीफ की है। बदानी का मानना है कि पंत भारत के अगले कप्तान हो सकते हैं।

Published by

Rishabh Pant news: मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन चोटिल होने के बावजूद ऋषभ पंत ने जो बहदुरी और जिगरा दिखाया, उसने भारतीय फैंस को ही नहीं बल्कि अंग्रेजों को भी अपना दीवान बना लिया। दरअसल पैर में फ्रैक्चर के बाद भी वो बल्लेबाजी करने उतरे। पहले दिन पंत के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। बाद में पता चला कि उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है। उनकी बहादुरी देख आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमंग बदानी ने भी पंत की दिल खोल कर तारीफ की। बदानी का तो यहाँ तक मानना है कि पंत भारत के अगले कप्तान हो सकते हैं।

पंत भारत के अगले कप्तान?

सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, बदानी ने पंत के साहस और जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि पंत ने ठान लिया है कि वह टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान बनेंगे। बदानी ने बताया कि खबरों के मुताबिक, पंत को 6 हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर उतरने का फैसला किया।

बदानी ने कहा, “आपको उस पैर से बल्लेबाज़ी करनी होती है, दौड़ना होता है। इसके बावजूद, पंत ने ऐसा खेला कि टीम को बता सके कि उन पर भरोसा किया जा सकता है। पंत कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं। वह इस टीम के उप-कप्तान हैं और भविष्य में एक लीडर बनना चाहते हैं। वह दिखाना चाहते हैं कि वह इस टीम के लीडर बन सकते हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से कई बार साबित किया है कि वह एक मैच विनर हैं, लेकिन यह पल एक अलग पहचान का था, ये भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।”

Related Post

Hardik Pandya son: हार्दिक पंड्या के साथ बेटे का Video वायरल, बेटे ने बाप को दी बैटिंग टिप्स, दिखाया बैटिंग का तरीका

लंगड़ाते हुए पंत ने जड़ा अर्धशतक

पंत पहले दिन चोटिल हो गए थे। तब वह 37 रन पर थे। इसके बाद दूसरे दिन पंत बल्लेबाज़ी करने आए। उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और शानदार अर्धशतक जड़ा। पंत 54 रन बनाकर आउट हुए।

Joe Root: मैनचेस्टर टेस्ट में जो रूट ने रचा इतिहास, सारे सूरमाओं से निकले आगे, अब ‘महा-रिकॉर्ड’ की ओर बढ़ रहा खिलाड़ी

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026