Categories: खेल

IND vs AUS: पहले टी-20 मैच में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया, बुमराह के साथ-साथ इस धाकड़ बल्लेबाज की होगी वापसी

India vs Australia 1st T-20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा. बुमराह के अलावा पूरी टीम बदल जाएगी.

Published by Sohail Rahman

India vs Australia Playing Eleven: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम अब बुधवार (29 अक्टूबर, 2025) से टी-20 सीरीज की शुरुआत करेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा. पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जिसमें भारत की नजरें मजबूत शुरुआत और मेजबान टीम से बदला चुकता करने पर टिकी होंगी. अगर वनडे टीम से तुलना करें तो टी20 मैच में आठ खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे. टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, इसके अलावा मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी होगी.

पूरी तरह बदल जाएगी टी-20 टीम (T20 team will change completely)

एक तरफ जहां वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं. तो वहीं टी-20 मैच में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. इसके अलावा, ओपनिंग अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल करेंगे. भारत की पहली टी20 टीम में शामिल नहीं होने वाले 8 खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, केएल राहुल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. इनमें से नीतीश और कुलदीप टी20 टीम में हैं, लेकिन उनके शुरुआती मैच में खेलने की संभावना कम है.

यह भी पढ़ें :- 

एक कैच की वजह से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे Shreyas Iyer! ICU में हुए भर्ती , क्रिकेट जगत में मचा हंगामा

कैसा होगा भारत का बल्लेबाजी क्रम? (What will be India’s batting order?)

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं, उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर उतरेंगे. तिलक वर्मा, जिन्होंने इस प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत की 2025 एशिया कप जीत में अहम भूमिका निभाई है, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. संजू सैमसन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि ऑलराउंडर शिवम दुबे और अक्षर पटेल मध्य क्रम को मजबूती देंगे.

Related Post

युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा आठवें नंबर पर खेल सकते हैं, जिससे गेंदबाजी में गहराई और अंतिम क्रम में रन बनाने में मदद मिलेगी. वरुण चक्रवर्ती स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जबकि बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की जोड़ी बनाएंगे.

पहले टी-20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (India’s probable playing XI for the first T20I)

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल (Full schedule of India vs Australia T20 series)

मैच  तारीख  स्टेडियम  मैच शुरू होने का समय
पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर कैनबरा दोपहर 1:45 बजे भारतीय समयानुसार
दूसरा टी20 मैच 31 अक्टूबर मेलबर्न दोपहर 1:45 बजे भारतीय समयानुसार
तीसरा टी20 मैच 2 नवंबर होबार्ट दोपहर 1:45 बजे भारतीय समयानुसार
चौथा टी20 मैच 6 नवंबर गोल्ड कोस्ट दोपहर 1:45 बजे भारतीय समयानुसार
पांचवां टी20 मैच 8 नवंबर ब्रिस्बेन (गाबा)  दोपहर 1:45 बजे भारतीय समयानुसार

यह भी पढ़ें :- 

41 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया ये स्टार खिलाड़ी, सदमे में फैन्स, मौत की वजह हैरान कर देगी आपको

Sohail Rahman

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026