Categories: खेल

India vs Australia, 4th T-20I, Playing 11: भारतीय टीम के 2-2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, जानिए कैसी होगी चौथे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन?

INDIA vs Australia: गोल्ड कोस्ट में होने वाले सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम की नज़र 2-0 की बढ़त बनाने पर है. पिछले मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में 3-3 बदलाव किए थे. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत में अहम किरदार निभाया था.

Published by Pradeep Kumar

India vs Australia, 4th T20I Match, Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर यानि की गुरुवार को गोल्ड कोस्ट के मैदान पर खेला जाएगा. 5 मैचों की ये टी-20 सीरीज 3 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. ऐसे में इस सीरीज का चौथा मुकाबला  बेहद ही महत्वपूर्ण है. सीरीज का पहला मैच जो कि कैनबरा में खेला गया था वो बारिश में धुल गया था. इसके बाद मेलबर्न में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में अहम बढ़त हासिल की. फिर होबार्ट में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार कमबैक करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. ऐसे में इस महत्वपूर्ण मैच के लिए कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? क्या सूर्यकुमार यादव अंतिम 11 में करेंगे कोई बदलाव? चलिए जानते हैं.

कौन होगा IN, कौन होगा OUT?

गोल्ड कोस्ट में होने वाले सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम की नज़र 2-0 की बढ़त बनाने पर है. पिछले मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में 3-3 बदलाव किए थे. उन्होंने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को  मौका दिया था. इसके अलावा अर्शदीप सिंह को हर्षित राणा के जगह प्लेइंग इलेवन में एंट्री दी गई थी. तो वहीं कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली थी. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत में अहम किरदार निभाया था. ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव सीरीज के चौथे मुकाबले में कोई बदलाव करेंगे ऐसा मुश्किल ही लगता है. क्योंकि सूर्या एंड कंपनी विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी. 

भारतीय टीम के लिए ये है बड़ी चिंता

सीरीज के चौथे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए कुछ चिंताएं जरुर है. टीम इंडिया के 2-2 अहम खिलाड़ी है जो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं, इस सीरीज में ना तो कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला चल रहा है और ना ही वाइस कैप्टन इस दौरे पर अपने बल्ले का दमखम दिखा पाए हैं. ऐसे में कप्तान और उप-कप्तान को इस सीरीज के बाकी बचे मैचों में अपना जलवा दिखाना होगा. तभी टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम कर पाएगी.

ये भी पढ़ें-Happy Birthday Virat Kohli: यूं ही कोई विराट कोहली नहीं बन जाता है… कोहली के ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड जिनको तोड़ पाना है नामुमकिन!

गोल्ड कोस्ट में होने वाले चौथे T-201 के लिए  टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: 
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती,अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें-IPL 2026 से पहले बड़ा ट्रेड, DC जाएंगे Sanju Samson, स्टब्स की होगी RR में एंट्री! जानिए इस डील से किसको-कितना फायदा?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026