Categories: खेल

IND vs ENG 5th Test: भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक टेस्ट मैच में 6 रन से दी मात

Ind vs Eng: भारत ने पाँचवाँ टेस्ट मैच जीत लिया है। भारत को आज जीत के लिए चार विकेट चाहिए थे और इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 35 रन बनाने थे। मोहम्मद सिराज ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। भारत ने इंग्लैंड के साथ यह सीरीज़ 2-2 से बराबर कर ली है।

Published by

IND vs ENG 5th Test: भारत ने पाँचवाँ टेस्ट मैच जीत लिया है। भारत को आज जीत के लिए चार विकेट चाहिए थे और इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 35 रन बनाने थे। मोहम्मद सिराज ने तीन और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। भारत ने इंग्लैंड के साथ यह सीरीज़ 2-2 से बराबर कर ली है।  मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड से जीत छीन ली और ओवल टेस्ट 6 रनों से जीत लिया। सिराज ने मैच में दूसरी पारी में लिए गए 5 विकेट समेत कुल 9 विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत के नायक बने। इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में पिछड़ने के बाद 2-2 की बराबरी पर समाप्त की।

आखिरी पारी में कैसा रहा मैच का हाल?

ओवल में आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रनों और भारत को 4 विकेटों की जरूरत थी। पांचवें दिन के पहले ओवर में ही क्रेग ओवरटन ने 2 चौके लगाकर इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन अगले ही ओवर में सिराज ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजकर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद सिराज ने अगले ही ओवर में क्रेग ओवरटन को पवेलियन भेजकर टीम इंडिया को जीत के बेहद करीब पहुँचा दिया।

इसके बाद बारी आई प्रसिद्ध कृष्णा की, जिन्होंने जोश टंग को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड का 9वां विकेट लिया। इसके बाद एक हाथ से बल्लेबाजी करने आए गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स ने मिलकर इंग्लैंड को लक्ष्य के करीब पहुँचाया, लेकिन अंत में सिराज ने एटकिंसन को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड को 367 रनों पर समेट दिया और भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई। इसी के साथ टेस्ट सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। साथ ही, सिराज ने सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 23 विकेट भी लिए।

इससे पहले मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रनों से अपनी पारी शुरू की। उनके सामने अभी भी जीत के लिए 324 रन बनाने की चुनौती थी, जबकि टीम इंडिया को 8 विकेट की ज़रूरत थी क्योंकि क्रिस वोक्स पहले दिन ही चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले ही सत्र में बेन डकेट और ओली पोप को आउट कर टीम इंडिया की उम्मीदें जगा दी थीं।

इंग्लैंड ने सिर्फ़ 106 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे और यहीं से जो रूट को हैरी ब्रूक का साथ मिला। दोनों ने अगले 3 घंटे तक टीम इंडिया पर जमकर हमला बोला और 195 रनों की शानदार साझेदारी करके इंग्लैंड को जीत के क़रीब पहुँचा दिया। हालाँकि, अगर 35वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने गलती नहीं की होती तो हालात कुछ और हो सकते थे। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सिराज ने ब्रूक का कैच तो लपका लेकिन उनका पैर बाउंड्री से छू गया। उस समय ब्रूक 19 रन पर थे, जबकि इंग्लैंड का स्कोर 137 रन था।

Related Post

IND VS ENG: ‘ऐसी गलतियां नहीं होनी चाहिए’, शुभमन गिल और कोच गंभीर पर जमकर बरसे आर अश्विन, चुन चुन कर गिनवाई खामियां

ब्रुक ने इसका फ़ायदा उठाया और अपना 10वाँ टेस्ट शतक जड़ा। यह इस सीरीज़ में उनका दूसरा शतक था। जब इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुँचा, तब ब्रूक को आकाशदीप ने आउट कर दिया। फिर कुछ ही देर में जो रूट ने भी सीरीज़ में अपना लगातार तीसरा और अपने करियर का 39वाँ शतक जड़ दिया। उनके शतक के समय इंग्लैंड आसानी से जीत की ओर बढ़ रहा था।

लेकिन तभी सिराज और प्रसिद्ध ने घातक रिवर्स स्विंग और उछाल से परेशान करना शुरू कर दिया और इसका असर देखने को मिला। प्रसिद्ध ने लगातार दो ओवरों में जैकब बेथेल और फिर रूट को आउट किया। अचानक इंग्लैंड का स्कोर 332/4 से 337/6 हो गया और टीम इंडिया को जीत की आस दिखने लगी। हालाँकि, बारिश के कारण मैच रुका और अंपायर ने स्टंप्स की घोषणा कर दी और मैच पाँचवें दिन तक खिंच गया।

OnlyFans से जुड़ने वाले पहले क्रिकेटर बने ये RCB प्लेयर, खुद बताई इसके पीछे की वजह, सुन क्रिकेट फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका

Published by

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026