Categories: खेल

IND vs ENG 3rd Test: भारत के लोअर ऑर्डर ने लगा दी जान, फिर भी कैसे मैच हार गई की टीम इंडिया? खुद कप्तान गिल ने किया खुलासा

IND vs ENG 3rd Test:इंग्लैंड ने भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट पर 58 रन बनाए थे। यानी आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत थी, जबकि सिर्फ 6 विकेट शेष थे। लेकिन आखिरी दिन के पहले सेशन में ही भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई और टीम ने 4 अहम विकेट गंवा दिए।

Published by Divyanshi Singh

IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक दर्दनाक हार के रूप में दर्ज हो गया। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी (5 विकेट), केएल राहुल का शानदार शतक और रवींद्र जडेजा की दोनों पारियों में संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारियों के बावजूद टीम इंडिया इंग्लैंड से 22 रन से हार गई। इस करीबी हार के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में बढ़त बना ली।

आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त

इंग्लैंड ने भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट पर 58 रन बनाए थे। यानी आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रनों की जरूरत थी, जबकि सिर्फ 6 विकेट शेष थे। लेकिन आखिरी दिन के पहले सेशन में ही भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई और टीम ने 4 अहम विकेट गंवा दिए। रवींद्र जडेजा ने निचले क्रम में बुमराह और सिराज के साथ मिलकर कुछ उम्मीदें जरूर जगाईं, लेकिन वह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं साबित हुईं।

शुभमन गिल का दो टूक विश्लेषण

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार के दो बड़े कारण स्पष्ट रूप से बताए ।गिल ने कहा कल चौथे दिन का एक घंटा और आज का एक घंटा हम अच्छा नहीं खेले। टॉप ऑर्डर बिल्कुल नहीं चला। टॉप ऑर्डर को कम से कम 30-40 रन और बनाने चाहिए थे। मगर ये पहली बार था  जब इस सीरीज में टॉप ऑर्डर फेल हुआ।शुभमन की यह टिप्पणी भारतीय शीर्ष क्रम के खराब प्रदर्शन को उजागर करती है, जहां बल्लेबाज परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल नहीं सकी और लगातार विकेट गिरते रहे।

Related Post

फील्डिंग की गलतियों ने बढ़ाया अंतर

गिल ने मैच में भारत की फील्डिंग और एक्स्ट्रा रनों को भी हार का एक अहम कारण बताया। भारत ने मैच में कुल 63 एक्स्ट्रा रन दिए, जिनमें 36 रन ‘बाई’ से आए और इनमें से 25 रन अकेले दूसरी पारी में दिए गए। इसके मुकाबले इंग्लैंड ने पूरे मैच में सिर्फ 30 एक्स्ट्रा रन दिए, जिनमें सिर्फ 3 रन बाई के थे।  गिल ने कहा फील्डिंग में हम बेहतर होते गए लेकिन फिर भी कुछ गैरजरूरी गलतियां भी कीं। हम कुछ बाउंड्री रोक सकते थे। फिर भी लक्ष्य हासिल करने लायक था।

तो ये है तलाक की वजह..! आखिर क्यों Saina Nehwal  पति P Kashyap से हुईं अलग, खुद जाहिर किया दर्द

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026