Categories: खेल

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में बुमराह के बाहर होने पर टीम इंडिया में उठा-पटक, आकाशदीप सहित 3 बदलाव

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट एजबेस्टन शुरू हो चूका है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बुमराह की जगह आकाशदीप का नाम लिया।

Published by

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट एजबेस्टन शुरू हो चूका है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बता दें कि इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन जारी कर दी थी, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव हुए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद भारत की प्लेइंग इलेवन की घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि बुमराह इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं।

बुमराह के एजबेस्टन टेस्ट में नहीं खेलने की चर्चा पहले से ही थी। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। गिल के मुताबिक, बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट से आराम दिया गया है। बुमराह ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे।

बुमराह की जगह आकाशदीप को मौका

अब सवाल यह है कि अगर बुमराह नहीं तो उनकी जगह टीम में किसे जगह मिली? शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बुमराह की जगह आकाशदीप का नाम लिया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो और बदलाव हुए हैं। करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह नहीं मिली है, उन दोनों खिलाड़ियों की जगह नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

एजबस्टन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा

मर गया इंग्लैंड का यह खिलाड़ी! फिर 15 साल बाद उसी ने किया क्रिकेट में डेब्यू, कहानी जान हैरान रह गई दुनिया

एजबस्टन में भारत का रिकॉर्ड

एजबस्टन इंग्लैंड के उन मैदानों में से एक है जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब रहा है। भारत ने एजबेस्टन में आज तक एक भी टेस्ट नहीं जीता है। उसने यहां 8 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 7 हारे हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

IND vs ENG: संदिग्ध वस्तु, बर्मिंघम पुलिस की एंट्री… खतरे में पड़ा दूसरा टेस्ट मैच?

Published by

Recent Posts

Phalguna Month Teej-Tyohar: फाल्गुन माह शुरू जानें महाशिवरात्रि से होली तक सभी व्रत त्योहारों की लिस्ट

Phalguna Month Teej-Tyohar: फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है. साल 2026 में फाल्गुन में…

February 3, 2026

India US Trade Deal: भारत को राहत का तोहफा! ट्रंप ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया, जानें कौन-सा सेक्टर बनेगा गेमचेंजर?

Donald Trump: अमेरिका और भारत के बीच अब सब कुछ पहले से काफी बेहतर है.…

February 3, 2026