Categories: खेल

IND vs AUS: आखिर ऐसा क्या हुआ कि, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को जूते से मारना चाहते हैं युवराज सिंह?

IND vs AUS: 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3 मैचों के बाद फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. अब सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के मैदान पर खेला जाना है. इसी बीच अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के गुरू युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमें युवी ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों को जूते से मारने की बात कही है. ऐसे क्यों हुआ है? इसके पीछे की कहानी बड़ी मजेदार है.

Published by Pradeep Kumar

Shubman Gill and Abhishek Sharma: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. अब भारतीय टीम का चौथा मुकाबला गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा, लेकिन चौथे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के 2-2 स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में बीच के किनारे मस्ती करने पहुंचे. भारतीय टी-20 टीम के वाइस कैप्टन शुभमन गिल उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा समंदर के किनारे मौज-मस्ती करते हुए नज़र आए. ये दोनों बचपन के दोस्त हैं और दोनों ही काफी लंबे समय से एक साथ क्रिकेट खेल रहे हैं. खास बात ये है कि इन दोनों के गुरू भी एक ही हैं. ये दोनों युवराज सिंह के चेले हैं. लेकिन अब इनके गुरू ने दोनों खिलाड़ियों को अपने जूते का डर दिखाया है.     

युवराज बोले जूते से मारुंगा

5 मैचों की टी-20 सीरीज 3 मैचों के बाद फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. अब सीरीज का चौथा मुकाबला 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के मैदान पर खेला जाना है. इसी बीच दोनों खिलाड़ी गोल्ड कोस्ट में समंदर के किनारे मस्ती करने पहुंचे. दोनों ने बीच पर मस्ती तो की ही, साथ ही शर्टलेस होकर समंदर में भी उतर पड़े. अभिषेक शर्मा ने जब शुभमन गिल के साथ बीच पर की मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो उसे देखने के बाद युवराज सिंह खुश होने के बजाए भड़कते नजर आए. उन्होंने अभिषेक के उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंजाबी में लिखा- जूती लावां दोना दे. मतलब दोनों को जूते से मारूंगा. हालांकि ये तो सभी जानते हैं कि युवराज सिंह ने ये मज़ाक में लिखा है.

Related Post

ये भी पढ़ें-ASHES 2025: कौन है Jake Weatherald? जो एशेज में बनेगा ऑस्ट्रेलिया का ओपनर! आखिर क्यों मिली टीम में जगह?

शुभमन गिल ने बढ़ाई चिंता

इस दौरे पर शुभमन गिल का बल्ला खामोश ही रहा है. गिल ना तो वनडे सीरीज में अपने बल्ले से धमाल मचा पाए और ना ही वो टी-20 सीरीज में बड़ी पारी खेल पा रहे हैं. तो ऐसे में अब सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में गिल से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. वहीं अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस सीरीज में एक अर्धशतक निकला है. पिछले मैच में भी अभिषेक ने भारतीय टीम की जीत में 25 रनों का योगदान दिया था.

ये भी पढ़ें- India vs Australia, 4th T-20I, Playing 11: भारतीय टीम के 2-2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, जानिए कैसी होगी चौथे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन?

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026