Categories: खेल

IND vs AUS, Head To Head Record: दूसरे टी-20 से पहले जान लिजिए किसका पलड़ा है भारी? कैसी है दोनों टीमों की तैयारी?

INDIA vs AUSTRALIA: पहला मैच बारिश में धुल जाने के बाद अब सीरीज में 4 ही मैच बचे हैं. ऐसे में अब इस दूसरे मैच की अहमियत काफी ज़्यादा बढ़ गई है. लेकिन मेलबर्न में होने वाले इस मुकाबले से पहले कैसा है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए T-20I मैचों का रिकॉर्ड? किस टीम का पलड़ा है भारी, आइए जान लेते हैं.

Published by Pradeep Kumar

IND vs AUS, 2nd T-20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो चुकी है. इस सीरीज का पहला मैच कैनबरा में खेला गया, लेकिन बारिश की वजह से ये मैच पूरा नहीं हो पाया और रद्द हो गया. पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने 9.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे, लेकिन तभी बारिश आ गई और फिर इसके बाद बरसात रुकी ही नहीं और मैच को रद्द करना पड़ा. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा. तो ऐसे में कैसा है ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का रिकॉर्ड? चलिए जानते हैं 

IND vs AUS, T-20I में किसका पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले 18 सालों में 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इन 33 में से 20 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज़ की है, तो वहीं 11 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया बाज़ी मारने में सफल रही है. इसके अलावा दो मैच बेनतीजा रहे हैं.  ऐसे में साफतौर पर क्रिकेट के इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. अब अगर बात ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों की करें तो वहां पर भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से आगे नज़र आती है. क्योंकि कंगारुओं की धरती पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 13 मुकाबले खेले गए हैं और इनमें से 7 में जीत टीम इंडिया को मिली है.

मेलबर्न में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक 4 मैच यहां पर खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने जहां 2 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक मुकाबले को जीतने में सफल हो सकी है, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था.

मेलबर्न में IND vs AUS का टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

मैच- 4

भारत जीता-2

Related Post

ऑस्ट्रेलिया जीता-1

बेनतीज़ा-1 

ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W, Semi Final: बीच मैदान पर क्यों निकले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के आंसू? जेमिमा रोड्रिग्ज बनी वजह!

तो इस तरह से आंकड़ों के मामले में तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से आगे है, लेकिन कंगारुओं की टीम में भी एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. जो किसी भी समय मैच का रुख पलट ने का माद्दा रखते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को संभल कर रहना होगा और सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी. कंगारुओं के खिलाफ एक गलती टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है. पहले ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलफ वनडे सीरीज गंवा चुकी है. ऐसे में भारत के पास ये टी-20 सीरीज जीतकर उस वनडे सीरीज की हार का बदला लेने का मौका है.

ये भी पढ़ें- Jemimah Rodrigues Century: जेमिमा रोड्रिग्ज ने धमाकेदार शतक लगाया, टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाकर किया बड़ा करनामा

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026