Categories: खेल

IND vs AUS, 2nd T-20I, Weather Report: कैसा रहेगा पिच का मिजाज? मेलबर्न से आएगी Good News या एक बार फिर से मौसम बनेगा आफत?

IND vs AUS, 2nd T-20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. ये मैच शुक्रवार, 31 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 01: 45 मिनट से खेला जाना है. इस दूसरे मुकाबले वाले दिन कैसा रहेगा मेलबर्न में मौसम का हाल? कैसा रहेगा मेलबर्न की पिच का मिजाज? आइए जानते हैं.

Published by Pradeep Kumar

India vs Australia, 2nd T20I Match, Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले कैनबरा में खेले गए पहले T20I मैच में टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की थी, लेकिन बारिश ने उस मैच का मज़ा किरकिरा कर दिया था. बरसात की वजह से ये मैच 9.4 ओवर से आगे बढ़ ही नहीं पाया. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. अब अगला मुकाबला मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से पहले भी अच्छी खबर नहीं आ रही है, क्योंकि इस मुकाबले में भी मौसम खलनायक की भूमिका निभा सकता है.

मेलबर्न में कैसा रहेगा मौसम?

कैनबरा में पहला मैच बारिश से धुलने के बाद अब मेलबर्न से फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही. यहां पर भी मौसम विलेन की भूमिका निभा सकता है. एक्यूवेदर के अनुसार, शुक्रवार, 31 अक्टूबर को मेलबर्न शहर में 87 फीसदी बारिश और 99 फीसदी बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना 17 प्रतिशत है. ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा. दोपहर के समय जब मैच होना है, बारिश की संभावना 71 फीसदी है और 1.4 मिमी बारिश का अनुमान है. तो ऐसे में पहला मैच बरसात की वजह से रद्द होने के बाद अब दूसरे मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें- IND W vs AUS W, Semi Final: बीच मैदान पर क्यों निकले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के आंसू? जेमिमा रोड्रिग्ज बनी वजह!

कैसा रहेगा मेलबर्न की पिच का मिजाज?

Related Post

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में इस सीजन का पहला मैच खेला जाएगा. ये मैदान आमतौर पर गेंदबाज़ों के लिए मददगार माना जाता है, क्योंकि ये मैदान काफी बड़ा है जिससे गेंदबाजो़ं को यहां पर विकेट लेने में मदद मिलती है. हालांकि इस मैदान पर बड़े-बड़े स्कोर भी बनते हैं, क्योंकि मैदान का आकार बड़ा होने की वजह से बल्लेबाज़ों के लिए गैप ढूंढना भी आसान हो जाता है. इसी को लेकर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नॉथन एलिस ने मैच से पहले कहा कि हाल ही में एमसीजी में कुछ बड़े स्कोर वाले BBL के मैच हुए हैं. एलिस ने कहा कि मुझे लगता है कि दूसरे T20I मैच भी अच्छा स्कोर बन सकता है.

ये भी पढ़ें- Jemimah Rodrigues Century: जेमिमा रोड्रिग्ज ने धमाकेदार शतक लगाया, टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाकर किया बड़ा करनामा

 

Pradeep Kumar

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026