Categories: खेल

IND-A vs BAN-A: आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुपरओवर में एक भी रन नहीं बना पाई टीम इंडिया? जानकर हो जाएंगे हैरान

Rising Star Asia Cup 2025, Semi Final: भारत-ए और बांग्लादेश-ए की टीमों के बीच इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खेला गया. रोमांच से भरपूर ये मैच सुपर ओवर में पहुंचा. लेकिन सुपरओवर में कुछ ऐसा हो गया कि इंडिया-ए की टीम एक भी रन नही बना पाई.

Published by Pradeep Kumar

Asia Cup Rising Star 2025, IND-A vs BAN-A, Semi Final:  एशिया कप राइजिंग स्‍टार्स 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया-ए की टीम को बांग्लादेश-ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही इंडिया-ए की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और बांग्लादेश-ए की टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. इस मैच में जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. 

कैसा रहा मैच का हाल ?

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. भारतीय टीम को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 195 रनों की चुनौती मिली. भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तेज़-तर्रार शुरुआत भी दिलाई. वैभव ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में 19 रन ठोक दिए. इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में भी 2-2 छक्के लगाए. हालांकि वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए और फिर भारतीय टीम पटरी से उतर गई. 195 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. भारत के लिए प्रियांश आर्या ने 23 गेंदों में सबसे ज़्यादा 44 रनों की पारी खेली. 

कैसा रहा सुपर ओवर का हाल?

सुपर ओवर में इंडिया-ए की टीम पहले बल्लेबाज़ी उतरी और टीम इंडिया ने दो गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए. पहली गेंद- रिपॉन ने जितेश शर्मा  को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया. दूसरी गेंद- रिपॉन ने दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा को दूसरी गेंद पर कैच आउट करवा दिया. इस तरह से सुपरओवर में भारत की पारी सुपरओवर में बिना रन बनाए ही खत्म हो गई. बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 1 रन का लक्ष्य मिला.

Related Post

ये भी पढ़ें- IPL 2026 MINI Auction से पहले देखिए सभी 10 टीमों के रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इसके बाद बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हुई सुयश शर्मा ने पहली गेंद पर विकेट चटका दिया. ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीदें काफी ज़्यादा बढ़ गई थीं, लेकिन सुयश ने अगली ही गेंद वाइड फेंक दी और बांग्लादेश-ए की टीम ने इस मैच को जीत लिया और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें-IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल नीलामी में मचेगा कोहराम, जानिए 10 टीमों के पर्स में हैं कितने पैसे और कितने स्लॉट हैं बाकी?

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026