ICC T20 Rankings 2026: संजू सैमसन को फायदा तो सूर्यकुमार यादव समेत किन खिलाड़ियों को हुआ नुकसान; देखें लिस्ट

ICC T20 rankings 2026 List: वर्ल्ड  कप के शुरुआती मैचों में लगातार फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने अंतिम यानी फाइनल मुकाबले में 55 रन बनाकर अपना नंबर वन का कब्जा बरकरार रखा है. संजू सैमसन ने भी छलांग लगाई है.

Published by JP Yadav

 ICC T20 rankings 2026 List: टीम इंडिया ने भले ही आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में कई खिलाड़ियों का तगड़ा झटका है. एक ओर जहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने छलांग लगाई है तो गेंदबाजों के लिए बुरी खबर है. वर्ल्ड कप के कई मैचों में बल्लेबाजों की पिटाई का शिकार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अपना नंबर-1 का ताज गंवाना पड़ा है, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने बॉलिंग में लंबी छलांग लगाई है. बल्लेबाजी की बात करें तो अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि वर्ल्ड कप में ईशान किशन अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.  वर्ल्ड कप के कई मैचों में शानदार प्रदर्शन संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं. संजू ने वर्ल्ड कप में लगातार तीन फिफ्टी बनाई. इसके साथ तीन मैचों में वह टीम इंडिया की जीत के हीरो बने. 

राशिद खान दोबारा बने नंबर वन बॉलर

आंकड़ों पर जाएं तो मिस्ट्री बॉलर के तौर पर चर्चित वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 विकेट लिए हैं, लेकिन बड़े मैचों में वह फ्लॉप रहे. उनकी पिटाई भी जमकर हुई.  आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि एक बार फिर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने  दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज का स्थान कब्जा लिया है.

टॉप 10 बॉलर

अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने की ‘तरक्की’

जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से कई मैचों में भारत को उबारा और जीत की ओर लेकर गई. आईसीसी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस टुर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट झटके. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट (6.21) रहा.  ऑलराउंडर और टी-20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल ने सबसे लंबी छलांग लगाते हुए 6 सीढ़ियां चढ़ी हैं. इसके साथ ही आईसीसी की रैंकिंग में वो 17वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं, इंग्लैंड के आदिल राशिद भी एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

टॉप -10 बल्लेबाज

नंबर वन पर अभिषेक शर्मा का कब्जा

आईसीसीट की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज है, जबकि दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं ईशान किशन. वहीं, न्यूजीलैंड के फिन एलन 20वें और इंग्लैंड के जैकब बेथेल 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पहला मौका है जब पहले और दूसरे स्थान पर भारत के 2 बल्लेबाज काबिज हैं. वहीं, टी-20 के टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव 9वें पायदान पर खिसक गए हैं और उनकी रेटिंग 722 की है. टी20 विश्व कप में सूर्या ने 9 मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए 30.25 की औसत और 136.72 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए.   

JP Yadav

Recent Posts

Fridge Gas Leak: क्या आपकी फ्रिज से भी लीक हो रही गैस, जानें क्या करें और क्या न करें?

Fridge Gas Leak: रेफ्रिजरेटर एक ऐसी चीज है जो आज के समय में हर किसी…

March 11, 2026

क्या शरीर को नुकसान पहुंचा रहा RO का पानी, डॉक्टर्स ने बताया सच; सुन नहीं होगा यकीन

Ro Water Harmful Or Not: रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच काफी…

March 11, 2026