Categories: खेल

ICC ODI RANKING: खत्म हुई रोहित शर्मा की बादशाहत, तूफानी खिलाड़ी ने छीनी कुर्सी, 46 सालों बाद हुआ ऐसा!

ICC Rankings: रोहित शर्मा की बादशाहत सिर्फ 22 दिनों तक चली. रोहित ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया था और नंबर-1 की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया था. लेकिन अब रोहित की इस कुर्सी पर एक तूफानी ऑलराउंडर ने कब्ज़ा जमा लिया है.

Published by Pradeep Kumar

Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ICC ODI रैंकिंग में अपनी नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है. रोहित शर्मा को डेरिल मिचेल ने उनकी नंबर-1 की कुर्सी से बेदखल कर दिया है. डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. डेरिल मिचेल 1979 में ग्लेन टर्नर के बाद न्यूजीलैंड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ODI बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया है.

मिचेल की पारी से रोहित को नुकसान

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ डेरिल मिचेल ने क्राइस्टचर्च में 118 गेंदों में 119 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. डेरिल मिचेल को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाज़ा गया. अब मिचेल ने अपनी इस शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और रोहित शर्मा दोनों को पीछे छोड़ दिया है.

22 दिनों तक चली रोहित की बादशाहत

ICC ODI Ranking में रोहित शर्मा की बादशाहत सिर्फ 22 दिनों तक चली. रोहित ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया था. सिडनी में खेले गए उस मैच में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी के रूप में नंबर 1 रैंक हासिल की थी. लेकिन अब मिचेल की तूफानी पारी ने रोहित को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, 2nd Test Pitch Report: गुवाहाटी में बल्लेबाज़ों का होगा बोलबाला या फिर गेंदबाज़ उड़ाएंगे गर्दा, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज़?

Related Post

46 साल का बदला इतिहास

डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट का इतिहास बदल दिया है. मिचेल अब ग्लेन टर्नर के बाद न्यूज़ीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया है.  ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड के आखिरी खिलाड़ी थे जिन्होंने 46 साल नंबर-1 की कुर्सी हासिल की थी. 

ये भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars 2025 Tournament: सेमीफाइनल में पहुंचे भारत-पाकिस्तान,अब किससे होगी इंडिया की फाइट? जानिए पूरा समीकरण

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026