Categories: खेल

Vinod Kambli की हालत कितनी खराब ? भाई ने किया ऐसा खुलासा, दहाड़े मार कर रोने लगे फैंस

Vinod Kambli Health:वीरेंद्र कांबली ने बताया कि विनोद कांबली का इलाज कैसा चल रहा है। उन्होंने बताया कि विनोद कांबली ने 10 दिनों तक रिहैबिलिटेशन लिया।

Published by Divyanshi Singh

Vinod Kambli Health Update: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, इस बात का खुलासा उनके छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने किया है। 53 वर्षीय विनोद कांबली पिछले साल अक्टूबर में काफी बीमार हो गए थे। यूरिनरी इन्फेक्शन के अलावा, उन्हें ब्रेन में क्लॉट की भी समस्या थी। हालाँकि, इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। लेकिन अब उनके छोटे भाई वीरेंद्र ने जो बताया है, वह वाकई दयनीय है।

बोल भी नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली

आपको जानकर दुख होगा कि अपनी बातों से फैन्स का दिल जीतने वाले विनोद कांबली अब बोल भी नहीं पा रहे हैं। कांबली के छोटे भाई का खुलासा विनोद कांबली की तबीयत में सुधार हुआ है, लेकिन उन्हें पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लगेगा। वीरेंद्र कांबली ने फैन्स से अपने बड़े भाई के लिए दुआ करते रहने की अपील की है। फ़िलहाल कांबली बांद्रा स्थित अपने घर पर रहते हैं और उन्हें बोलने और चलने में दिक्कत हो रही है। 

वीरेंद्र कांबली ने द विक्की लालवानी शो में कहा, ‘भैया अभी घर पर हैं, उनकी हालत स्थिर हो रही है, लेकिन उनका इलाज अभी भी जारी है। उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है।’ उन्हें ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन वह एक चैंपियन हैं और वापसी करेंगे। उम्मीद है कि वह जल्द ही चलना और दौड़ना शुरू कर देंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। मैं चाहता हूँ कि आप उन्हें फिर से मैदान पर देखें।

Related Post

पूरे शरीर की जाँच

वीरेंद्र कांबली ने बताया कि विनोद कांबली का इलाज कैसा चल रहा है। उन्होंने बताया कि विनोद कांबली ने 10 दिनों तक रिहैबिलिटेशन लिया। उनके पूरे शरीर की जाँच की गई, जिसमें ब्रेन स्कैन और यूरिन टेस्ट शामिल थे। जाँच के नतीजे सही थे और कोई बड़ी समस्या नहीं पाई गई, लेकिन वह चलने में असमर्थ थे इसलिए उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई। हालाँकि उनके शब्द अभी भी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैं बस यही चाहता हूँ कि लोग उनके लिए प्रार्थना करें ताकि वह जल्द ठीक हो जाएँ। उन्हें आपके प्यार और समर्थन की ज़रूरत है।’ वीरेंद्र ने यह भी बताया कि कांबली परिवार में चार भाई हैं – विनोद, वीरेंद्र, विकास और विद्याधर। विनोद की तरह वीरेंद्र भी क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे, लेकिन उनका करियर उतना सफल नहीं रहा। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे।

क्या है यूरिन इंफेक्शन

यूरिन इंफेक्शन  जिसे यूटीआई भी कहा जाता है एक गंभीर स्वास्थ्य जटिलता है जो मूत्र मार्ग  मूत्र प्रवाह में मदद करने वाली नली -के अंदर असामान्य जीवाणु वृद्धि होने पर उत्पन्न होती है। मूत्र प्रणाली में गुर्दे,मूत्रवाहिनी, मूत्राशय और मूत्रमार्ग शामिल हैं।हालाँकि अध्ययनों से पता चलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस स्थिति के विकसित होने का जोखिम अधिक होता है, विशेषज्ञों का कहना है कि मूत्र मार्ग संक्रमण पुरुषों के लिए भी उतना ही गंभीर है जितना कि महिलाओं के लिए।

Rekha Gupta First Image: हमले के बाद सामने आई Rekha Gupta की पहली तस्वीर, भाजपा के सांसदों के साथ चाय की चुस्कियां लेती आईं नजर

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: Vinod Kambli

Recent Posts

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026