Categories: खेल

दर्द से चीख पड़े Shubman Gill! टल गया बड़ा हादसा, सिर पर लगी गेंद

Shubman Gill: मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने जोरदार शॉट मारा, जिससे गेंद सीधे गिल के सिर पर लगी और वह दर्द से चीख पड़े।

Published by

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दो दिन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल किसी न किसी तरह से चर्चा का केंद्र रहे हैं। इस मैच के पहले और दूसरे दिन गिल ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और यादगार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लेकिन मैच के तीसरे दिन भारतीय कप्तान के साथ एक बड़ा हादसा टल गया। टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने जोरदार शॉट मारा, जिससे गेंद सीधे गिल के सिर पर लगी और वह दर्द से चीख पड़े। लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में उनकी आंख बच गई।

4 जुलाई को जब एजबेस्टन में टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 77 रनों के स्कोर से शुरू की। तब दिन के दूसरे ओवर में ही मोहम्मद सिराज ने लगातार 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को झटका दे दिया। इसके बाद इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने आक्रामक बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को दबाव में रखा। ऐसे में कप्तान गिल ने स्पिनरों को आक्रमण पर लगाया, ताकि विकेट लिए जा सकें। लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें भी निशाना बनाया।

गिल के सिर पर लगी गेंद

गिल खुद अचानक ब्रूक की आक्रामक बल्लेबाजी का निशाना बन गए। हुआ यूं कि पारी का 37वां ओवर रवींद्र जडेजा ने फेंका। इस ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रूक ने जोरदार कट शॉट खेला। वह गेंद को ठीक से हिट नहीं कर पाए। गेंद बल्ले के किनारे से लगकर स्लिप पर खड़े गिल की तरफ चली गई। लेकिन शॉट इतनी जोर से मारा गया कि गेंद काफी तेज गति से गिल की तरफ आई और भारतीय कप्तान इसे ठीक से समझ नहीं पाए। उन्होंने सिर की तरफ आ रही गेंद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद की गति के आगे हार गए और गेंद सीधे उनके सिर के बाएं हिस्से में लगी।

Related Post

Prasidh Krishna बने रन मशीन! टेस्ट में दिखाए टी-20 वाले करतब, फैंस ने जमकर किया ट्रोल

आंख के करीब लगी चोट

गेंद गिल के सिर पर जोरदार लगी और भारतीय कप्तान दर्द से कराहते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में उनकी आंख बच गई क्योंकि गेंद उनकी बाईं आंख से बमुश्किल एक या डेढ़ इंच दूर थी।

कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे घुटनों पर आये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, सस्ते में सिमटी कंगारू टीम, जानें कैसा रहा पहले दिन का खेल?

Published by
Tags: SHUBMAN GILL

Recent Posts

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026