Categories: खेल

Mahmudul Hasan Joy: कौन है बांग्लादेशी बल्लेबाज़ महमूदुल हसन जॉय? जिन्होंने 171 रनों की पारी खेल उड़ाए आयरलैंड के होश

BAN vs IRE: सिलहट के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 286 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश को  जॉय और शादमान इस्लाम ने शानदार शुरुआत दिलाई. महमूदुल हसन जॉय ने तो 171 रनों की दमदार पारी खेली.

Published by Pradeep Kumar

Mahmudul Hasan Joy: बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज़ महमूदुल हसन जॉय ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा. सिलहट के मैदान पर महमूदुल हसन जॉय ने जमकर बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शाट्स लगाए और आयरलैंड के गेंदबाज़ों को अपनी क्लास दिखाई. एक तरफ से महमूदुल हसन जॉय बेहतरीन बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो दूसरे छोर से  शादमान इस्लाम भी दमदार पारी खेल रहे थे. इन दोनों ने मिलकर बांग्लादेश के लिए 150 से ज़्यादा रनों की साझेदारी की.

कैसी रही महमूदुल हसन जॉय का पारी?

सिलहट के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 286 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश को  जॉय और शादमान इस्लाम ने शानदार शुरुआत देते हुए 169 रनों की साझेदारी कर दी. इस्लाम जहां 80 रन बनाकर आउट हो गए वहीं जॉय ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया. ये टेस्ट क्रिकेट में महमूदुल हसन जॉय का दूसरा शतक रहा, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ उनकी ये पहली टेस्ट सेंचुरी रही. इससे पहले जॉय ने द.अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला सैंकड़ा लगाया था.

महमूदुल हसन जॉय के लिए क्यों खास रहा ये शतक?

आयरलैंड के खिलाफ महमूदुल हसन जॉय 171 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 286 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 4 छक्के भी लगाए. ऐसे लग रहा था कि महमूदुल हसन जॉय अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ देंगे, लेकिन 171 रनों पर वो अपना विकेट गंवा बैठे. आयरलैंड के खिलाफ लगाया गया ये शतक महमूदुल हसन जॉय के लिए बेहद खास है, क्योंकि बांग्लादेश की धरती पर ये उनका पहला टेस्ट शतक है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Trade Deal: मुंबई इंडियंस और अर्जुन तेंदुलकर का टूटेगा रिश्ता, तूफानी खिलाड़ी करेगा MI में वापसी!

कैसा रहा है महमूदुल हसन जॉय का करियर?

महमूदुल हसन जॉय के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने 19 टेस्ट मैच की 35 पारियों में 946 रन बनाए हैं. उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 4 अर्धशतकों के साथ 2-2 शतक भी जड़े हैं. महमूदुल हसन जॉय का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 171 रनों का है जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपनी इसी पारी में बनाया है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बदलेगा चैंपियन RCB का ठिकाना, इस मैदान पर 8 साल बाद खेले जाएंगे आईपीएल के मुकाबले!

 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026