Categories: खेल

Asia Cup Rising Stars 2025 Tournament: सेमीफाइनल में पहुंचे भारत-पाकिस्तान,अब किससे होगी इंडिया की फाइट? जानिए पूरा समीकरण

Asia Cup Rising Stars 2025: अगर भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं तो फिर हमें 23 नंवबर को होने वाले फाइनल में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच सुपरहिट मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Published by Pradeep Kumar

Asia Cup Rising Stars 2025 Tournament: भारत-ए ने ओमान की टीम को हराकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. पाकिस्तान-ए की टीम ने पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया था. ऐसे में एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में भारतीय टीम ने नंबर-2 पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. ग्रुप-बी में चार टामों को शामिल किया गया था. इस ग्रुप में भारत-ए, पाकिस्तान-ए, ओमान और यूएई की टीमें शामिल थीं, लेकिन अब ओमान और यूएई की टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. वहीं ग्रुप-ए की चार टीमों की बात करें तो इस ग्रुप में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग की टीम शामिल है. ग्रुप-बी की दो टीमों तो अब सेमीफाइनल के लिए पक्की हो चुकी हैं, लेकिन ग्रुप-ए की टीमों में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए जद्दोजहद जारी है.

ग्रुप ए का सेमीफाइनल समीकरण?

ग्रुप ए की बात करें तो बांग्लादेश-ए की टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में उसने जीत हासिल की है. इसी वजह से ये टीम अंकतालिका में टॉप पर बनीं हुई हैं. उसका नेट रनरेट +4.079 है. इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका-ए की टीम है. श्रीलंका ने भी दो मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में जीत और 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका-ए का नेट रनरेट +1.384 है. वहीं ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान-ए की टीम है. अफगानिस्तान-ए की टीम ने भी दो मुकाबले खेले हैं.  उन्होंने भी एक मैच में जीत हासिल की है और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.  2 अंकों के साथ अफगानिस्तान-ए की टीम का नेट रनरेट -1.182.

ग्रुप-ए अंक तालिका

नंबर    टीम             मैच     जीत     हार      अंक       NRR
1    बांग्लादेश            2         2         0          4     +4.079
2    श्रीलंका               2         1         1          2     +1.384
3    अफ़गानिस्तान     2          1        1          2    -1.182
4    हांगकांग             2          0        2          0    -4.697

ग्रुप-ए से कौन जाएगा सेमीफाइनल में?

Related Post

अब 19 नवंबर को बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच होगा. अगर इस मैच को बांग्लादेश-ए की टीम ने जीता तो वो सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, लेकिन अगर बांग्लादेश-ए की टीम इस मैच में हार जाती है तो फिर बांग्लादेश-ए और श्रीलंका-ए  की टीमें 4-4 अंकों की बराबरी पर पहुंच जाएगी. वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान-ए को आखिरी मैच में हांगकांग से भिड़ना है. अगर अफगानिस्तान-ए की टीम इस मैच को जीत जाती है. तो फिर बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए तीनों टीमें 4-4 अंकों की बराबरी पर पहुंच जाएंगी. अगर ऐसा हुआ तो फिर सेमीफाइनल की दो टीमों का फैसला नेट-रनरेट के आधार पर किया जाएगा. अंक बराबर होने पर जिन दो टीमों का नेट रनरेट बेहतर होगा. वो सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेंगी.  

ये भी पढ़ें- IND vs SA, 2nd Test Match: Shubman Gill को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस! Team India में तूफानी ऑलराउंडर की एंट्री

अब सेमीफाइनल में किससे होगा भारत-ए का मुकाबला?

इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट के मुताबिक 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. सेमीफाइनल में ग्रुप-बी के दूसरे स्थान की टीम ग्रुप-ए की पहली और ग्रुप-बी की नंबर एक की टीम ग्रुप-ए की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी. ऐसे में अब भारतीय टीम का सामना ग्रुप-ए की टॉप टीम से होगा. खास बात ये है कि अगर भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत जाती हैं तो फिर हमें 23 नंवबर को होने वाले फाइनल में इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच सुपरहिट मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं वंशिका, जिनकी होने वाली है भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव से शादी; इस संस्थान में करती हैं काम

Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026