Categories: खेल

Asia Cup 2025: कब-कौन सी टीम किसके साथ भिड़ेगी, कब है फाइनल; यहां जान लें पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2025 latest Update: एशिया कप 2025 की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात में 9 सितंबर से होने जा रही है। इसमें भारत प्रबल दावेदार है।

Published by JP Yadav

Asia Cup 2025 Schedule : अगले सप्ताह 9 सितंबर, 2025 से क्रिकेट का रोमांच भारत और पाकिस्तान समेत एशिया के ज्यादातर देशों के फैन्स के सिर चढ़कर बोलने वाला है, क्योंकि एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत होने वाली है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में टीम इंडिया के सामने टूर्नामेंट जीतने की बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इस बार बहुत ही संतुलित टीम खेलने गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार एशिया कप खेलेगी। इस टीम में विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। ऐसे में चुनौती बड़ी है, क्योंकि अनुभव की कमी है। 9 सितंबर से होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत समेत सभी 8 देशों ने टीमों ने अपने खिलाड़ियों का एलान कर दिया है।  ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होने जा रहा है। अफगानिस्तान, हांगकांग, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन, ओमान और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात कुल 8 टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। 

कौन-कौन सी हैं 8 टीमें

यूएई क्रिकेट टीम: यूएई क्रिकेट टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान, अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, 

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

हांगकांग चीन क्रिकेट टीम: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, युष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू,हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, आमोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह,  मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम

ओमान क्रिकेट टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, 

बांग्लादेश: लिट्टन दास (कप्तान, विकेटकीपर), नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और शैफ उद्दीन।

श्रीलंका टीम: चरिथ असलांका (कप्तान),  दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षणा,नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक,  इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, फजलहक फारूकी

कौन सी टीम है-किस ग्रुप में

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान
ग्रुप बी: श्रीलंका, हांगकांग, बांग्लादेश और अफगानिस्तान 

एशिया कप टूर्नामेंट का फॉर्मेट

ग्रुप चरण : 8 टीमों को 2 ग्रुप में विभाजित किया गया है।

सुपर 4 चरण : दोनों ग्रुप में प्रत्येक की टॉप 2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी।

फाइनल : सुपर 4 की सर्वश्रेष्ठ 2 टीमों के बीच 28 सितंबर 2025 को दुबई में मुकाबला होगा। 

 09 सितंबर         अफ़ग़ानिस्तान vs हांगकांग चीन    ग्रुप B    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
10 सितंबर          भारत vs यूएई    ग्रुप A    रात 8:00 बजे    दुबई
11 सितंबर           बांग्लादेश vs हांगकांग चीन    ग्रुप B    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
12 सितंबर           पाकिस्तान vs ओमान    ग्रुप A    रात 8:00 बजे    दुबई
13 सितंबर           बांग्लादेश vs श्रीलंका    ग्रुप B    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
14 सितंबर           भारत vs पाकिस्तान    ग्रुप A    रात 8:00 बजे    दुबई
15 सितंबर           यूएई vs ओमान    ग्रुप A    शाम 5:30 बजे    अबू धाबी
15 सितंबर           श्रीलंका vs हांगकांग चीन    ग्रुप B    रात 8:00 बजे    दुबई
16 सितंबर           बांग्लादेश vs अफ़ग़ानिस्तान    ग्रुप B    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
17 सितंबर           पाकिस्तान vs यूएई    ग्रुप A    रात 8:00 बजे    दुबई
18 सितंबर           श्रीलंका vs अफ़ग़ानिस्तान    ग्रुप B    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
19 सितंबर          भारत vs ओमान    ग्रुप A    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
20 सितंबर          ग्रुप B Q1 vs ग्रुप B Q2    सुपर 4    रात 8:00 बजे    दुबई
21 सितंबर          ग्रुप A Q1 vs ग्रुप A Q2    सुपर 4    रात 8:00 बजे    दुबई
23 सितंबर          ग्रुप A Q1 vs ग्रुप B Q2    सुपर 4    रात 8:00 बजे    अबू धाबी
24 सितंबर         ग्रुप B Q1 vs ग्रुप A Q2    सुपर 4    रात 8:00 बजे    दुबई
25 सितंबर         ग्रुप A Q2 vs ग्रुप B Q2    सुपर 4    रात 8:00 बजे    दुबई
26 सितंबर         ग्रुप A Q1 vs ग्रुप B Q1    सुपर 4    रात 8:00 बजे    दुबई
28 सितंबर         फाइनल    फाइनल    रात 8:00 बजे    दुबई 

कब-कब और किस टीम ने जीता टूर्नामेंट

  • 1984: भारत
  • 1986: श्रीलंका
  • 1988: भारत
  • 1990-91: भारत
  • 1995: भारत
  • 1997: श्रीलंका
  • 2000: पाकिस्तान
  • 2004: श्रीलंका
  • 2008: श्रीलंका
  • 2010: भारत
  • 2012: पाकिस्तान
  • 2014: श्रीलंका
  • 2016: भारत
  • 2018: भारत
  • 2022: श्रीलंका
  • 2023: भारत

कैसे खरीदें टिकट?

टिकट ऑनलाइन या संयुक्त अरब अमीरात के दोनों स्थानों पर किसी भी बूथ पर जाकर खरीदे जा सकते हैं।

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026