Categories: खेल

अब अंग्रेजों की खैर नहीं, चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में इस खतरनाक गेंदबाज की एंट्री, नाम सुन बेन स्टोक्स के बल्लेबाजों के उड़े होश

IND VS ENG TEST: 24 वर्षीय अंशुल कंबोज इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले महीने वहां दो 3-दिवसीय मैच खेले थे। अंशुल कंबोज ने उन दोनों मैचों में 131 रन देकर 5 विकेट लिए थे। गेंद से 5 विकेट लेने के अलावा, अंशुल ने उन 2 मैचों में 76 रन भी बनाए।

Published by Divyanshi Singh

IND VS ENG TEST : भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत ने 5 मैचों के टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले अंशुल कंबोज को  टीम इंडिया में शामिल किया गया है। अंशुल कंबोज को यह मौका अर्शदीप के गेंदबाजी हाथ में लगी चोट के कारण मिला है। इसी चोट के कारण अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अर्शदीप को गहरा घाव हुआ है। उन्हें टांके भी लगे हैं। डॉक्टर ने उन्हें कम से कम 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने अंशुल कंबोज को भारत की टेस्ट टीम में शामिल करने का फैसला किया है।

इस वजह से टीम में मिली जगह

24 वर्षीय अंशुल कंबोज इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया ए टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले महीने वहां दो 3-दिवसीय मैच खेले थे। अंशुल कंबोज ने उन दोनों मैचों में 131 रन देकर 5 विकेट लिए थे। गेंद से 5 विकेट लेने के अलावा, अंशुल ने उन 2 मैचों में 76 रन भी बनाए। अंशुल कंबोज ने अपनी तेज़ गति और चुस्त लाइन-लेंथ से सभी को प्रभावित किया। यही वजह थी कि उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की ज़ोरदार वकालत भी शुरू हो गई थी। हालाँकि, उस समय अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। लेकिन अब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले उनके लिए अच्छी खबर आई है।

Related Post

मां दिउड़ी के दर्शन करने MS Dhoni, बेटी जीवा ने फोड़ा नारियल, VIDEO में दिखा भक्ति और संस्कार का मेल

अर्शदीप सिंह को लगी चोट

नेट सेशन के दौरान अर्शदीप सिंह का गेंदबाज़ी वाला हाथ कट गया, जब वह साई सुदर्शन के शॉट को रोकने की कोशिश कर रहे थे। हाथ पर लगे गहरे कट के कारण अर्शदीप का चौथे टेस्ट में खेलना मुश्किल है। भारत के लिए मुश्किल यह है कि आकाश दीप को लेकर भी सस्पेंस के बादल मंडरा रहे हैं। आकाश दीप को ग्रोइन में चोट लगी है, जिसके कारण फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि वह चौथे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। मैनचेस्टर टेस्ट से पहले आकाश दीप नेट सेशन में गेंदबाज़ी करते नज़र नहीं आए थे।

ओलंपिक में एक-दूसरे से नहीं भिड़ सकेंगे INDIA-PAKISTAN! जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026