Categories: खेल

राजधानी दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर पर हुई अंधाधुन फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

Delhi blast: भारत की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद अब पाकिस्तान के एक स्टार क्रिकेटर के घर के बाहर अंधाधुंन फायरिंग हुई है. जिस समय ये फायरिंग हुई उस समय क्रिकेटर तो घर पर मौजूद नहीं था, लेकिन उनका परिवार घर में ही था.

Published by Pradeep Kumar

Naseem Shah : पाकिस्तान की टीम का अगला मिशन है श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलना. इस सीरीज के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर बड़ा हमला हुआ है. खबरों के मुताबिक, नसीम शाह के  खैबर पख्तूनख्वा स्थित घर ‘हुज्र’ में गोलियां चलाई गईं, जिससे उनके घर को काफी नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में घर की खिड़कियां, पार्किंग एरिया और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है. जिस समय ये गोलीबारी हुई उस समय नसीम शाह का परिवार घर के अंदर ही था. अभी तक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोलीबारी में किसी को कोई चोट नहीं आई है और घर के सभी सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

घर पर नहीं थे नसीम शाह

जिस समय ये हमला हुआ उस वक्त नसीम शाह अपने परिवार के साथ नहीं थे. नसीम शाह इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम के साथ हैं. इस सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जाना है, तो नसीम शाह इस सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं. इसके अलावा अभी तक ये साफफ नहीं हो पाया है कि नसीम के छोटे भाई हुनेन शाह और उबैद शाह गोलीबारी के समय घर पर मौजूद थे या नहीं.

5 लोगों की हुई गिरफ्तारी

नसीम शाह के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में  पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. सुरक्षा कारणों से अब नसीम शाह के घर के बाहर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और मामले की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें- Shreyas Iyer Update: श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या द.अफ्रीका ODI सीरीज में होगी वापसी?

पाकिस्तान vs श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल

Related Post

इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का दूसरा वनडे मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा और फिर सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 15 नवंबर को होगा. इस सीरीज के सभी मुकाबले रावलपिंडी के मैदान पर खेले जाएंगे.  

पहला वनडे: 11 नवंबर 2025 – रावलपिंडी

दूसरा वनडे: 13 नवंबर 2025 – रावलपिंडी

तीसरा वनडे: 15 नवंबर 2025 – रावलपिंडी

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम को जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय टी-20 सीरीज भी खेलनी है.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा ये तूफानी खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस ने ठुकराया बड़ा ऑफर!

Pradeep Kumar

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026