Categories: धर्म

क्या आपके भी सपनों में आते हैं मरे हुए रिश्तेदार? प्रेमानंद महाराज ने खोल कर रख दी राज की पोटली, हिंदू क्या मुसलमानों की भी आंखों से उठेगा पर्दा

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज वो शख्स हैं जिनके मुरीद भारत के हर कोने में हैं?  जी हाँ वृंदावन के इस संत के दिए गए उपाय और बताई गई हकीकत ने दुनियाभर में लाखों के दिलों को जीता है। इनके करोड़ों अनुयायी इनसे मिलने को बेताब रहते हैं, जिनमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं।

Published by Heena Khan

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज वो शख्स हैं जिनके मुरीद भारत के हर कोने में हैं?  जी हाँ वृंदावन के इस संत के दिए गए उपाय और बताई गई हकीकत ने दुनियाभर में लाखों के दिलों को जीता है। इनके करोड़ों अनुयायी इनसे मिलने को बेताब रहते हैं, जिनमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। इस बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी प्रेमानंद महाराज के पास पहुंची थी । महाराज के पास हर दिन सैकड़ों भक्त अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए पहुँचते हैं। वहीँ इस बीच अपनी समस्या लेकर एक शख्स महाराज जी के पास आए, जिसने पूछा- महाराज, अगर हमारे सपने में मरे हुए रिश्तेदार आते हैं, तो इसका क्या मतलब है?

महाराज ने बताया इसका मतलब 

भक्त के सवाल पूछे जाने के बाद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि – सपने तीन तरह के होते हैं। पहला सपना वो होता है जिसमें मृत परिजन दिखाई देते हैं। दूसरा वो होता है जिसमें भगवान और संत दिखाई देते हैं। वहीँ तीसरा वो होता है जिसका अस्तित्व ही नहीं होता।

इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अक्सर इंसान का मन कई लोगों से जुड़ा होता है। ये लोग जीवित भी हो सकते हैं और मृत रिश्तेदार भी। उन्होंने कहा कि अगर सपने में मृत करीबी दिखाई दें तो घबराने की कोई बात नहीं है। ऐसा नहीं है कि आपने कोई बुरा काम किया है जिसके कारण वो संकेत देना चाहते हैं, ऐसा कुछ नहीं होता। इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है।

महाराज ने बताया समाधान

इसके अलावा महाराज ने आगे समाधान बताते हुए कहा कि अगर ऐसे सपने आएं तो दान की आदत डालें। यह आदत सामान्य रूप से भी होनी चाहिए। प्रेमानंद जी कहते हैं कि अगर आप नियमित रूप से जल और भोजन का दान करते हैं तो यह दान पितरों तक पहुंचता है। जब आप दान करते हैं तो इससे पितरों को संतुष्टि मिलती है।

मौत के बाद इतनी दौलत छोड़ गईं शेफाली जरीवाला, जिंदगीभर पति पराग बैठकर तोड़ेंगे रोटी, क्या यही बनेंगे हसीना की संपत्ति के मालिक?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026