Laddumar And Lathmar Holi 2026: भारत में हर साल कई त्योहार बेहद धूमधाम से मनाए जाते हैं. लेकिन लोगों का सबसे पसंदीदा त्योहार होली (Holi 2026) होता है. जो हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है. पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है. लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं. मथुरा-वृंदावन में होली बेहद अलग तरह से खेली जाती है. यहां की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. लड्डूमार और लट्ठमार होली का नाम तो हर किसी ने सुना होगा. मथुरा-वृंदावन में लड्डूमार और लट्ठमार होली बेहद धूमधाम से मनाई जाती है. अगर आप भी मथुरा और वृंदावन की होली का मजा लेना चाहते हैं, तो इस साल आप मथुरा जा सकते हैं.
2026 ब्रज होली कैलेंडर
- 25 फरवरी, 2026 (बुधवार) – लड्डू होली
- 26 फरवरी, 2026 (गुरुवार) – बरसाना लट्ठमार होली
- 27 फरवरी, 2026 (शुक्रवार) – नंदगांव होली
- 28 फरवरी, 2026 (शनिवार) – वृंदावन के मंदिरों में फूलों वाली होली.
- 1 मार्च, 2026 (रविवार) – गोकुल होली / छड़ी-मार होली
- 2 मार्च, 2026 (सोमवार) – रमन रेती होली
- 3 मार्च, 2026 (मंगलवार) – होलिका दहन
- 4 मार्च, 2026 (बुधवार) – रंगवाली होली (धुलंडी)
- 5 मार्च, 2026 (गुरुवार) – हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा)
क्या है लड्डू मार होली?
बरसाना की लड्डूमार होली पूरी दुनिया में फेमस हैं. क्योंकि इसमें भक्त एक दूसरे को रंग नहीं लगाते बल्कि लड्डू मारते हैं. आपको सुनने में यह अजीब सा लग सकता है, लेकिन बरसाने में खेली जाने वाली इस होली को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है. दूर-दूर से लोग मथुरा और बरसाना आकर होली का आनंद लेते हैं.
Cat Crossing: बिल्ली का रास्ता काटना शुभ या अशुभ! जानिए प्रेमानंद महाराज और विज्ञान का क्या है कहना?
मथुरा की लट्ठमार होली
मथुरा की लट्ठमार होली का भी खूब क्रेज है. इसमें महिलाएं लट्ठ यानी डंडे से पुरुषों की पिटाई करती है. वहीं पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं. इस दौरान महिला-पुरुष होली के लोकगीत भी गाते हैं. इन गीतों के मुख्य पात्र श्रीकृष्ण और राधा रानी होती है. विदेश से भी लोग इस अद्भुत होली को देखने के लिए आते हैं.

