Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते किसका चमकेगा भाग्य, कौन-सा रंग और नंबर देगा आपका साथ

Weekly Horoscope: हम आपको बताएंगे कि अगला हफ्ता आपकी राशि के हिसाब से कैसा रहने वाला है। इस हफ्ते आपके लिए लकी कलर और लकी नंबर क्या रहेगा।

Published by Preeti Rajput

Weekly Horoscope: 21 जुलाई से शुरू हो रहा यह हफ्ता कुछ लोगों के लिए बहुत खुशियों भरा रहेगा, तो कुछ को थोड़ा संभलकर चलना होगा। आइए जानते हैं कि नौकरी, बिजनेस, प्यार और सेहत के हर मामले में इस हफ्ते सितारे किस राशि के साथ हैं।

मेष (Aries)

इस हफ्ते आपका जोश बढ़ा रहेगा। काम में मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय ठीक है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

वृषभ (Taurus)

इस हफ्ते पुराने काम पूरे होंगे और मन शांत रहेगा। पैसों को लेकर फायदा हो सकता है, लेकिन खर्च भी ज्यादा होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 6

मिथुन (Gemini)

सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। यात्रा या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। काम में तरक्की होगी और पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी।

लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 5

कर्क (Cancer)

इस हफ्ते दिल थोड़ा भावुक रहेगा। किसी करीबी से बातचीत में दूरी आ सकती है। परिवार से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।

लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए हफ्ता शानदार रहेगा। काम में तारीफ मिलेगी और प्यार में भी अच्छा समय बीतेगा। पुराने अटके काम भी पूरे होंगे।

लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1

कन्या (Virgo)

काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। सेहत का ध्यान जरूर रखें। कोई पुराना दोस्त याद आएगा या मिल सकता है।

लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 7

तुला (Libra)

Related Post

तुला राशि के लोग इस हफ्ते सबसे ज्यादा चमकेंगे। नई दोस्ती या प्यार की शुरुआत हो सकती है। समाज में नाम बढ़ेगा और लोग आपकी तारीफ करेंगे।

लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 3

वृश्चिक (Scorpio)

थोड़ा तनाव भरा हफ्ता हो सकता है। मन में उलझन रहेगी और खर्चा भी बढ़ सकता है। धैर्य रखें, हफ्ते के आखिरी दिन बेहतर रहेंगे।

लकी रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 4

धनु (Sagittarius)

इस हफ्ते आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी। घूमने का प्लान बन सकता है। प्यार और पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

लकी रंग: नारंगी
लकी नंबर: 8

मकर (Capricorn)

काम को लेकर मन थोड़ा उलझा रहेगा। किसी बड़े फैसले से पहले सोच-समझकर चलें। घर में कोई शुभ काम हो सकता है।

लकी रंग: भूरा
लकी नंबर: 10

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा अलर्ट! बिना ये काम किए छू दी कांवड़ तो शिव जी की खुल जाएगी तीसरी आंख, यात्रा से पहले जान लें ये कठोर नियम…वरना वरना होगा घोर अपराध!

कुंभ (Aquarius)

आपके मन में नई-नई प्लानिंग आएंगी और आप उन्हें पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। घर या ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है।

लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर: 11

मीन (Pisces)

आपकी क्रिएटिविटी इस हफ्ते रंग लाएगी। म्यूजिक, कला या राइटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। खुद पर भरोसा रखें।

लकी रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 12

Rakshabandhan 2025: राखी का त्योहार, भद्रा काल का खतरा! आखिर क्या है रक्षा बंधन 2025 के लिए शुभ मुहूर्त? कहीं एक चूक पड़ ना जाए भारी!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026