Categories: धर्म

Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति आज, जानें कैसे मिलता है इस दिन स्नान दान से पुण्य

Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति वह समय है जब सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि की ओर प्रवेश करते हैं. ज्योतिष में इसे विशेष ऊर्जा परिवर्तन का दिन माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस संक्रांति पर स्नान-दान करने से आपको सौ यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है.

Published by Shivi Bajpai

Vrishchik Sankranti 2025 Date: हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है और इनमें वृश्चिक संक्रांति (Vrishchik Sankranti 2025) का पर्व बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्यदेव अपनी राशि परिवर्तन कर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह काल वृश्चिक संक्रांति कहलाता है. आज यानी की 16 नवंबर को ये राशि परिवर्तन होने वाला है. रविवार को वृश्चिक संक्रांति मनाई जाएगी इस दिन किया गया दान-पुण्य व्यक्ति को 100 यज्ञों के समान फल प्रदान करता है. 

वृश्चिक संक्रांति 2025: शुभ मुहूर्त

संक्रांति के दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए पुण्यकाल और महापुण्यकाल का समय सबसे अच्छा माना जाता है. 

Related Post

वृश्चिक संक्रांति का क्षण (प्रवेश काल) दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर
वृश्चिक संक्रान्ति पुण्य काल सुबह 08 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक
अवधि: 05 घंटे 43 मिनट
वृश्चिक संक्रान्ति महा पुण्य काल दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक
अवधि : 01 घंटा 47 मिनट

वृश्चिक संक्रांति की पूजा विधि

  • पुण्यकाल शुरू होने से पहले किसी पवित्र नदी जैसे गंगा, यमुना में स्नान करना चाहिए.
  • स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद एक तांबे के लोटे में साफ जल, फूल, अक्षत और रोली मिलाकर ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें.
  • सूर्यदेव की प्रतिमा या तस्वीर के सामने धूप-दीप जलाएं. अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए हाथ में जल लेकर संकल्प करें
  • इस दिन हृदय स्तोत्र और सूर्य चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है.
  • अपनी क्षमता अनुसार अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल या धन का दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें. गोदान का भी विशेष महत्व होता है.

इस समय श्मशान घाट के पास से भी ना गुजरे कोई मनुष्य! आत्मा-भूत और प्रेत के साथ होता है ये काम

वृश्चिक संक्रांति का महत्व

यह दिन सूर्य के तेज और ऊर्जा का प्रतीक है. सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है. शास्त्रों में कहा गया है कि संक्रांति के पुण्यकाल और महापुण्यकाल में पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से मनुष्य को सौ (100) यज्ञों के अनुष्ठान जितना शुभ फल प्राप्त होता है. 

Ravivar Upay: रविवार को इस चालीसा का पाठ करने से जीवन में आती है खुशहाली, जानें इसका क्या है महत्व?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026