Categories: धर्म

Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति कब? जानें इसका क्या है महत्व और किन चीजों का करें इस दिन दान

Vrishchik Sankranti 2025 Kab: वृश्चिक संक्रांति के दिन विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है, इस दिन स्नान-दान भी महत्वपूर्ण होता है. इस दिन पर कुछ खास चीजों का दान करने से भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Published by Shivi Bajpai

Vrishchik Sankranti 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान सूर्य को ग्रहों के राजा के रूप में पूजा जाता है. भगवान सूर्य एक राशि में एक माह गोचर करते हैं. इस तरह से भगवान सूर्य को 12 राशियों में गोचर करने में एक साल का वक्त लग जाता है. जब भगवान एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं, तो वो दिन संक्रांति के रूप में मनाया जाता है. इसी क्रम में 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति मनाई जाने वाली है.

ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन भगवान सूर्य तुला राशि से निकलकर मंगल इस राशि में प्रवेश करेंगे. इस दिन विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है.  भगवान सूर्य को इस दिन अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान-दान का भी विशेष महत्व है. 

वृश्चिक संक्रांति 2025 में कब है (Vrishchik Sankranti 2025 Kab Hai)

वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान सूर्य 16 नवंबर 2025 को तुला राशि से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. भगवान सूर्य का राशि परिवर्तन का क्षण ही वृश्चिक संक्रांति कहलाता है. इस साल वृश्चिक संक्रांति 16 नवंबर को मनाई जाएगी. 

वृश्चिक संक्रांति का महत्व (Vrishchik Sankranti Ka Mehtav)

वृश्चिक संक्रांति का दिन आध्यात्मिक शुद्धि, आंतरिक शक्ति और भावनात्मक स्थिरता को मजबूत करने वाला है. इस दिन सूर्य देव की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व है. 

Related Post

Putrada Ekadashi 2025 Date:संतान प्राप्ति के लिए कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत, जानें सही डेट

वृश्चिक संक्रांति पर किन चीजों का करें दान (Vrishchik Rashi Daan)

वृश्चिक संक्रांति के दिन लाल रंग के चंदन, फल, वस्त्र और फूल आदि का दान करना चाहिए.

गरीबों और जरूरतमंद लोगों को आपको गेंहू, केसर और गुड़ का दान करना चाहिए. इससे आपके जीवन में सुख-समृ्द्धि का वास होा है. 

इस दिन तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है. इससे आपके जीवन की नकारात्मकता दूर होती है. 

Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में होगा भव्य ध्वजारोहण, श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ दर्शन समय में बदलाव

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026