Categories: धर्म

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पर न करें ये गलतियां, भगवान विष्णु हो सकते हैं आपसे नाराज़

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी पहली एकादशी मानी जाती है. देवी एकादशी की उत्पत्ति के कारण ये तिथि बहुत विशेष मानी जाती है. इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए. इस दिन सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

Published by Shivi Bajpai

Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है. इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु शरीर से एक दिव्य और तेजस्वी कन्या उत्पन्न हुई थी और उसने ‘मुर’ राक्षस का वध कर दिया था. ये देखकर भगवान विष्णु ने उसे वरदान देते हुए कहा कि तुम्हारी उत्पत्ति मेरे शरीर से हुई है और तुम मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन प्रकट हुई हो. इसलिए तुम्हें उत्पन्ना एकादशी का नाम दिया जाएगा. 

उत्पन्ना एकादशी पहली एकादशी मानी जाती है. देवी एकादशी की उत्पत्ति के कारण ये तिथि और भी अधिक विशेष मानी जाती है. इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत रखने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

Related Post

कब है उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को देर रात 12 बजकर 49 मिनट पर होगी. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर होगा. ऐसे में 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी रहेगी. इसी दिन इसका व्रत रखा जाएगा.

बच्चा पैदा होने के बाद क्यों माना जाता है घर ‘अशुद्ध’? नहीं होता पूजा-पाठ! हिंदू धर्म में सूतक परंपरा की सच्चाई जान हो जाएंग हैरान

उत्पन्ना एकादशी के दिन न करें ये गलतियां (Utpanna Ekadashi 2025 Par Kya Nahi Karen)

  • उत्पन्ना एकादशी के दिन चावल, जौ और दालें भूलकर भी नहीं खानी चाहिए.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चावल खाने से एकादशी के दिन पाप लगता है.
  • इस दिन लहसुन, प्याज, मांसाहार, और किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए.
  • मन में किसी के प्रति क्रोध, ईर्ष्या, निंदा का भाव नहीं रखना चाहिए.
  • इस दिन आपको तुलसी भी नहीं तोड़नी चाहिए.

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कौन-सी चीज़ों का करना चाहिए दान, जानें यहां

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026