Categories: धर्म

Powerful Shiv Mantra For Sawan 2025 Pooja: शिव जी के सबसे शक्तीशाली मंत्र, जिन्हें पढ़ने से हो सकते हैं सबसे धनवान

Powerful Shiva Mantra For Sawan 2025 Pooja: जैसे की सभी जानते हैं सावन का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी भक्त भगवान शिव जी की पूरे मन से और शद्ध से पुजा करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शंकर से जुड़े कुछ ऐसे पावरफुल मंत्र है, जिन्हें आप शिव पूजा के दौरान पढ़ सकते है और अपने भाग्य की किसमत को सोने जैसी चमका सकते है

Published by chhaya sharma

Powerful Shiva Mantra For Sawan 2025 Pooja: जैसे की सभी जानते हैं सावन का महीना शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी भक्त भगवान शिव जी की पूरे मन से और शद्ध से पुजा करते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शंकर से जुड़े कुछ ऐसे पावरफुल मंत्र है, जिन्हें आप शिव पूजा के दौरान पढ़ सकते है और अपने भाग्य की किसमत को सोने जैसी चमका सकते है और मालामाल हो सकते है और सारे संकट से मुक्त हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ जी (Shiv Pooja) को खुश करने के लिए कौस ने खास मंत्र का जाप करना चाहिए, तो आप यहां निचे दिए गए कुछ मंत्रो को पढ़ सकते हैं। 

 भागवान शिव की पूजा करते हुए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली मंत्र

दरअसल, सनातन धर्म में देवो के देव भगवान शिव को बेहद भोला बताया गया है, जिसकी वजह से भक्तजन उन्हें भोलेनाथ के नाम से भी पुकारते हैं, कहा जाता है भागवान शंकर इतने भोले है कि कोई भी जन उनकी पूजा बेहद श्रद्धा और भावना से करता है, तो वह उस इंसान से बेहद जल्दी खुश हो जाते है और उसकी जिंदगी के सारे कष्ट हर लेते है, जिसकी वजह से उन्हें कष्टहरह भी कहा जाता हैं, ऐसे में अगर आप सावन में सोमवार व्रत (sawan somwar vrat) रख रहे हैं या नहीं भी रख रहे हैं और सिर्फ शंकर जी की पूजा कर रहे हैं, तो आप पूजा करते हुए इन मंत्रो को पढ़ सकते है, जिससे  शिव जी जल्दी प्रसन्न होंगे और आपकी इच्छा भी जल्दी ही पूरी हो सकती है।

1. ॐ नमः शिवाय (Om Namah Shivaya): यह मंत्र भगवान शिव जी का सबसे पॉपुलर मंत्र है और बेहद शक्तिशाली में से एक है। ॐ नमः शिवाय को पंचाक्षर मंत्र भी माना जाता है, जिसका अर्थ है “मैं शिव को नमन करता/करती हूँ”। इस खास मंत्र का जाप करने से मन को शांती मिलती है, डर और नकारात्मकता दूर होती है । 

2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ (Om Tryambakam Yajamahe Sugandhim Pushtivardhanam। Urvarukamiva Bandhanan Mrtyormukshiya Mamritat॥): भगवान शइंकर का यह पावरफुल  महामृत्युंजय मंत्र है, जो भगवान शिव के मृत्युंजय रूप को समर्पित किया है। इस मंत्र का अर्थ होता है “हम त्रिनेत्र, सुगंधित और पोषण करने वाले भगवान शिव की पूजा करते हैं। जैसे फल बेल से अलग हो जाता है, वैसे ही हमें मृत्यु के बंधन से मुक्त करें, हमें अमरता प्रदान करें।” शिव के इस मंत्र का जाप करने से उम्र लंबी होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। 

Related Post

3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥: यह शिव गायत्री मंत्र है, जिसका अर्थ है- हम उस परम पुरुष, महादेव का ध्यान करते हैं, वे हमें ज्ञान प्रदान करें और रुद्र (शिव) हमारे मन को प्रकाशित करें। यह शिव मंत्र बुद्धि और विवेक को बढ़ाने के लिए पढ़ा जाता है। माना जाता है कि शिव पूजा के दौरान जो कोई भी व्यक्ती इस खास मंत्र  (Powerful Shiva Mantra) का जाप करता है, उसे जीवन में खूब तरक्की मिलती है और भगवान शंकर की उस पर विशेष कृपा रहती है।

4.ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः (Om Namo Bhagavate Rudraya Namah): इस पावरफुल शिव मंत्र का अर्थ है- “हे भगवान रुद्र, मैं आपको नमन करता हूँ”। सावन सोमवार व्रत (sawan somwar vrat) में शिव पूजा के दौरान आप इस खास मंत्र को पढ़ सकते हैं, यह शिव मंत्र आपकी सभी  मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है और कर्ज से भी मुक्ति दिला सकता है। इसके अलावा इस पावरफुल शिव मंत्र का जाप  करने से आपके कारोबार में बरकत हो सकती है और यदी आप नोकरी कर रहे है, तो तरक्की भी हो सकती है।

5. ॐ अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्य: सर्वेभ्य: सर्वशर्वेभ्यो नमस्तेऽअस्तु रुद्ररूपेभ्य:।।: यह अघोर मंत्र है, जिसका अर्थ है-  “हे अघोर, घोर, और अति-घोर रुद्ररूपों को नमस्कार है, सभी को, सभी रुद्ररूपों को नमस्कार है।” यह  पावरफुल शिव मंत्र भगवान शिव के विभिन्न रूपों को समर्पित है, जिसमें अघोर, घोर, और घोर से भी अधिक भयंकर रूप शामिल हैं। शिव पूजा (Shiv Pooja) में इस मंत्र का जाप करने से  सभी पापों और दुखों का नाश करता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

chhaya sharma

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026