Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: सावन में भगवान शिव को चढ़ाएं ये चीजें, खुश होकर देंगे हर वरदान

Sawan 2025: कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर शिवजी को क्या भोग लगाना चाहिए। आइए, आर्टिकल में इसका जवाब जानते हैं

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। खासतौर पर सावन के सोमवार को शिव जी की पूजा का बहुत महत्व होता है। लोग इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में जाते हैं और तरह-तरह के भोग (Prasad for Lord Shiva in Sawan) चढ़ाते हैं। माना जाता है कि सावन में सच्चे मन से किया गया भोग और पूजा, भगवान शिव को बहुत जल्दी प्रसन्न कर देता है और भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।

आइए जानते हैं कि सावन में शिवजी को क्या-क्या भोग लगाया जाए, जो उन्हें प्रिय है और हमारे जीवन में भी सुख-शांति और समृद्धि लाता है।

दूध चढ़ाना है सबसे जरूरी

भगवान शिव को ठंडा और साफ दूध चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मन शांत होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। कोशिश करें कि गाय का दूध चढ़ाएं और उसमें कोई मिलावट न हो।

दही, घी और शहद का भी है खास महत्व

अगर आपके घर में दही और शहद उपलब्ध हैं तो इन्हें भी भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। ये पंचामृत का हिस्सा होते हैं। घी से दीपक जलाएं और थोड़ा सा शिवलिंग पर भी अर्पित करें। यह ऊर्जा और आरोग्य का प्रतीक है।

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: 22 जुलाई 2025 का राशिफल: किसी को खुशखबरी तो किसी को संभलने की जरूरत

बेलपत्र के बिना पूजा अधूरी

बेलपत्र (Bael Leaves) भगवान शिव का सबसे प्रिय पत्ता है। हर पूजा में इसे जरूर चढ़ाना चाहिए। इसे तीन पत्तियों वाले बेलपत्र के रूप में चढ़ाएं और इस पर “ॐ नमः शिवाय” बोलते हुए शिवलिंग पर अर्पित करें। ध्यान रखें कि पत्ता टूटा या सूखा न हो।

सफेद मिठाई चढ़ाना है शुभ

शिव जी को सफेद चीजें बहुत पसंद हैं। आप माखन, मिश्री, सफेद पेड़ा, या रसगुल्ला चढ़ा सकते हैं। इससे पूजा में शुद्धता आती है और जीवन में मिठास भी बनी रहती है।

फल और नारियल

केला, सेब, अनार जैसे फल शिव जी को चढ़ाना शुभ माना जाता है। आप नारियल भी चढ़ा सकते हैं, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में बांटा जा सकता है। इससे घर में लक्ष्मी और अन्न की बरकत बनी रहती है।

गन्ने का रस और गंगाजल

गन्ने का रस भी शिव जी को बहुत प्रिय है।, इसके साथ गंगाजल का उपयोग जरूर करें, जो पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है।

Shiv Puja Niyam: शिव मंदिर से लौटकर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना छीन जाएगा सारा सुख-चैन, घर में छा जाएगी गरीबी

पूजा विधि (Simple Shiv Puja in Sawan)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • साफ कपड़े पहनें और शिवलिंग की सफाई करें।
  • शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल चढ़ाएं।
  • फिर बेलपत्र, मिठाई और फल चढ़ाएं।
  • ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और मन से प्रार्थना करें।
  • अंत में कपूर और घी से आरती करें।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: sawan 2025

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026