Categories: धर्म

Sawan 2025 Kamika Ekadashi: कामिका एकादशी और सावन सोमवार का क्या रिश्ता है? जानिए क्यों दोनों दिन माने जाते हैं बेहद शुभ

Sawan 2025 Kamika Ekadashi: इस सावन बहुत बड़ा संयोग बना है। कामिका एकादशी और सावन सोमवार एक साथ पड़ रहे हैं। यह दोनों व्रत काफी शुभ मानते हैं। आइए, इसके बारे में जानते हैं।

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025 Kamika Ekadashi: सावन का महीना चल रहा है और भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस बार सावन में एक बहुत ही खास मौका बन रहा है। कामिका एकादशी और सावन सोमवार एक साथ पड़ रहे हैं। यानी एक दिन भगवान विष्णु की पूजा और अगले ही दिन भगवान शिव की। ऐसा संयोग बहुत कम देखने को मिलता है। आइए, कामिका एकादशी और सावन सोमवार के महत्व के बारे में जानते हैं।

कामिका एकादशी क्या होती है?

कामिका एकादशी सावन के महीने में आने वाली एकादशी होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से पुराने पाप मिट जाते हैं और मन को शांति मिलती है।

इस दिन लोग फलाहार करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और रात में भगवान विष्णु की कथा सुनते हैं। इस दिन की पूजा से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

सावन सोमवार क्यों खास होता है?

सावन सोमवार भगवान शिव की भक्ति के लिए बहुत खास दिन होता है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं, उनकी हर मन की मुराद पूरी होती है।

सावन सोमवार का व्रत शादी, नौकरी, संतान और मन की शांति के लिए बहुत असरदार माना जाता है। इसलिए लाखों लोग इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं।

Garuda Purana: कलियुग के 7 सबसे बड़े महापाप! गलती करने वाले पापियों को स्वर्ग तो क्या नरक में भी नहीं मिलेगी जगह…अपने हर कर्म की काटनी होगी सजा

Related Post

दोनों का आपस में क्या रिश्ता है?

कामिका एकादशी और सावन सोमवार एक साथ आना बहुत शुभ माना जाता है। एक दिन भगवान विष्णु की पूजा और अगले दिन भगवान शिव की पूजा करने से दोनों देवताओं की कृपा एक साथ मिलती है।

पंडितों का कहना है कि अगर कोई इंसान इन दोनों व्रतों को करता है, तो उसके जीवन की बहुत सी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। घर में बरकत आती है और मन को शांति मिलती है।

क्या करें इन दो खास दिनों में?

कामिका एकादशी को भगवान विष्णु की पूजा करें, फलाहार करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं। वहीं, सावन सोमवार को सुबह उठकर भगवान शिव को जल चढ़ाएं, “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और दिनभर व्रत रखें।

Sawan Shaniwar Upay 2025: शनिवार के दिन करें इन 5 काली चीजों का दान, आज से ही शुरू कर दें ये टोटकों…शनिदेव की बरसेगी कृपा, वक्र दृष्टि-साढ़ेसाती से तुरंत मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Benefits Of Coffee: सोशल मीडिया पर आजकल 7 सेकंड कॉफी ट्रिक और इस दावे की…

February 5, 2026